गरमपानी: रैपिड टेस्ट के जरिए गांवो में होगी संक्रमितो की पहचान

गरमपानी, अमृत विचार। संक्रमण की बढ़ती रफ्तार रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिग अभियान में तेजी लाने का निर्णय लिया है। गांव गांव रैपिड टेस्ट के जरिए संक्रमितो की पहचान की जाएगी। पंचायतवार सैंपलिग का रोस्टर भी तैयार कर लिया गया है। नगर व शहरों के बाद अब गांवों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार …

गरमपानी, अमृत विचार। संक्रमण की बढ़ती रफ्तार रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिग अभियान में तेजी लाने का निर्णय लिया है। गांव गांव रैपिड टेस्ट के जरिए संक्रमितो की पहचान की जाएगी। पंचायतवार सैंपलिग का रोस्टर भी तैयार कर लिया गया है। नगर व शहरों के बाद अब गांवों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग ने गांवों की भी निगरानी बढ़ा दी है।

इसके लिए बकायदा रैपिड टेस्ट के जरिए संक्रमितो की पहचान की जाएगी ताकि समय रहते संक्रमित को कोविड केयर सेंटर या आइसोलेट किया जा सके तथा गांवों में संक्रमण फैलने की रफ्तार को कम किया जा सके। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गरमपानी डा. सतीश पंत ने रविवार को वर्चुअल बैठक के जरिए नई टीमों का गठन कर ग्राम पंचायत वार घर-घर रैपिड टेस्ट किए जाने को रोस्टर तैयार कर दिया है। अब दो मोबाइल टीमें रैपिड टेस्ट के जरिए संक्रमितो की पहचान करेंगी जबकि तीन टीमें आरटीपीसीआर टेस्ट के जरिए स्वैब के नमूने जुटाने का कार्य करेगी। प्रत्येक टीम में तीन सदस्यों की तैनाती की गई है।

सीएचसी गरमपानी तथा बेतालघाट में प्रतिदिन आरटीपीसीआर जांच होगी। 17 मई को बेतालघाट ब्लाक के हरचोनौली, 18 को ओडा़बास्कोट,सिल्टोना, 19 को सूखा व तल्ली सेठी, 20 को खैराली बूंगा, जावा,घिरौली, 21 कांडा, 22 को जाख व बुधलाकोट 24 को बजेडी व अमेल, 25 को ब्यासी,भतरौजखान, 26 को कफुल्टा, कटमी गजार जबकि 27 को फडिका, जिनोली 28 को सौनली व चंद्रकोट तथा 30 मई को सोनगांव तथा बंसगाव में रैपिड टेस्ट के जरिए संक्रमितो की पहचान की जाएगी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).