पंतनगर: उत्तराखंड की 24 हस्तियों को मिलेगा डा. एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार

पंतनगर, अमृत विचार। कुपोषण मुक्त भारत की कल्पना को साकार करने के उद्देश्य से स्वर्ण भारत परिवार के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष पंडित ने महिला बाल विकास मंत्रालय तथा यूनिसेफ और यूनेस्को के संयुक्त तत्वाधान में चलाये जा रहे डा. एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय पुरस्कार-2020 कार्यक्रम को पोषण माह को समर्पित किया है। आगामी …

पंतनगर, अमृत विचार। कुपोषण मुक्त भारत की कल्पना को साकार करने के उद्देश्य से स्वर्ण भारत परिवार के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष पंडित ने महिला बाल विकास मंत्रालय तथा यूनिसेफ और यूनेस्को के संयुक्त तत्वाधान में चलाये जा रहे डा. एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय पुरस्कार-2020 कार्यक्रम को पोषण माह को समर्पित किया है।

आगामी 20 सितम्बर रविवार को गूगल मीट पर दोपहर 1 बजे स्वर्ण भारत परिवार द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय वेबिनार आयोजित किया जाएगा। जिसमें 23 देशों के विशेषज्ञ कुपोषण की समस्या, उससे बचने के उपाय तथा पौष्टिक व संतुलित भोजन की महत्ता पर चर्चा करेंगे। इसी कार्यक्रम में चयन समिति द्वारा चयनित देश की 101 श्रेष्ठ महान हस्तियों को डा. एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रीय सम्मान 2020 से अलंकृत किया जायेगा।

जिसके लिए देश के कला, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, समाजसेवा, नृत्य, संगमी व अभिनय आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 101 व्यक्तियों व महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जायेगा। इसके अलावा कुछ अन्तर्राष्ट्रीय हस्तियों को सम्मान में शामिल किया जायेगा। इस अलंकरण समारोह में उत्तराखण्ड से भी कला, साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा व चिकित्सा से जुडे़ 24 विशिष्ट व्यक्तियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर पुरस्कृत किया जायेगा।

चयन समिति की राष्ट्रीय अध्यक्षा डा. राधा बाल्मीकि ने बताया कि देश भर से हजारों आवेदनों में से उत्तराखण्ड के भी 24 हस्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कष्ट कार्य करने पर उनके द्वारा भेजी गई प्रोफाइल के आधार पर चयन समिति द्वारा चयनित कर लिया गया है। जिन्हें 20 सितम्बर को गूगल मीट पर ऑनलाइन सम्मानित किया जायेगा।

चयनित व्यक्तियों में आनंदी दुर्गापाल, रामेश्वरी जोशी, उमेश कुमार सिंह, प्रभाकर जोशी, राजेश कुमारी व योगेश पंत(पंतनगर), डा. हर्षिता भट्ट, मोनिका अरोरा, डा. उमाशंकर साहिल(रूद्रपुर), राजू गौतम(काशीपुर), पूनम मिश्र(सितारगंज), बहादुर राम कोहली, हरिनंदन बाल्मीकि, प्रतिमा सूर्यवंशी, ममता सिंह, माला सौन, गिरीश प्रसाद, विनोद कुमार टम्टा(पिथौरागढ़), सुभाष चन्द्रा(नैनीताल), डा. किरन पुरोहित(चमोली) तथा रमा वैश्य व रोशन लाल बलूनी(पौड़ी गढ़वाल) शामिल हैं।

उत्तराखण्ड से 24 व्यक्तियों के चयन पर चयन समिति की अध्यक्षा डा.राधा बाल्मीकि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अग्रिम बधाई दी हैं। स्वर्ण भारत परिवार के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष पीयूष पंडित व अन्य पदाधिकारियों द्वारा डा. राधा बाल्मीकि की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर पहले चयन समिति का सदस्य उसके उपरान्त चयन समिति का राष्ट्रीय अध्यक्ष नामित कर दिया। उन्हें स्वर्ण भारत परिवार द्वारा पूर्व में ही इस पुरस्कार हेतु चयनित किया जा चुका है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).