रुद्रपुर: ठुकराल ने पुलिस महानिदेशक को सौंपा ज्ञापन

रुद्रपुर, अमृत विचार। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के नगर आगमन पर शुक्रवार को विधायक राजकुमार ठुकराल ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर पुलिस कर्मियों को ग्रेड पे का लाभ देने की मांग की। ज्ञापन में विधायक ठुकराल ने कहा कि कोरोना महामारी के समय से पुलिस कर्मियों द्वारा फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में पूरी निष्ठा से काम …

रुद्रपुर, अमृत विचार। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के नगर आगमन पर शुक्रवार को विधायक राजकुमार ठुकराल ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर पुलिस कर्मियों को ग्रेड पे का लाभ देने की मांग की।

ज्ञापन में विधायक ठुकराल ने कहा कि कोरोना महामारी के समय से पुलिस कर्मियों द्वारा फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में पूरी निष्ठा से काम करते हुए आम जनता की भरपूर मदद की जा रही है। लेकिन पुलिस कर्मियों की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। संज्ञान में आया है कि छठे वेतन आयोग की सिफारिश लागू होने के पश्चात उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में 16 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण होने पर पुलिस 4600 रूपये ग्रेड पे दिया जा रहा था जो वर्ष 2017 तक जिनको 16 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण हो चुकी है उनको दिया गया, परंतु उत्तराखण्ड के भर्ती वर्ष 2001 व 2002 के कर्मियों को इसका लाभ 16 वर्ष सेवा पूर्ण होने के बाद भी नहीं दिया जा रहा है।
यह सिफारिस वर्तमान में 10, 20, 30 वर्ष में एसीपी का लाभ दिये जाने हेतु की गयी है। वर्ष 2001 व 2002 के उत्तराख्ण्ड पुलिस कर्मियों को क्रमशः अक्टूबर 2021 एवं अप्रैल 2022 में एसीपी का लाभ दिया जाना प्रस्तावित था परंतु शासन द्वारा कर्मियों को 4600 ग्रेड पे के स्थान पर 20 वर्ष की सेवा में बाद 2800 ग्रेड पे दिये जाने का आदेश कर दिया गया है। इस वेतन विंगति होने से प्रफंटलाईन वर्कर पुलिस कर्मचारियों का मनोबल काफी गिर रहा है वह अपनी पीड़ा सार्वजनिक नहीं कर पा रहे हैं।
ठुकराल ने डीजीपी से उक्त वर्ष 2001 व 2002 के उत्तरााण्ड पुलिस कर्मियों को पूर्व की भांति एसीपी के लाभ में 4600 ग्रेड पे दिये जाने की मांग की।  इस दौरान वरिष्ठ मएयर रामपाल सिंह, बिपिन शर्मा बिट्टू, पार्षद प्रमोद शर्मा, संजय ठुकराल, बंटी कोली, हरीश चैधरी आदि भी मौजूद थे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).