संतकबीरनगर में बोले ब्रजेश पाठक- कांग्रेस व सपा ने दिया भ्रष्टाचार को बढ़ावा

संतकबीरनगर में बोले ब्रजेश पाठक- कांग्रेस व सपा ने दिया भ्रष्टाचार को बढ़ावा

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के विकास में अपना सर्वस्व झोंकने को तैयार हैं वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस की भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की नीति से जनता भलीभांति वाकिफ है। पाठक ने सोशल मीडिया लोकसभा वालंटियर्स सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और फिर कांग्रेस व सपा पर जमकर भड़ास निकाली।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के विकास का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने है। सपा व कांग्रेस द्वारा किए गए कार्य को भी आप देख चुके हैं। एक तरह जहां कांग्रेस व सपा जैसी पार्टियों ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है तो वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत की छवि को आगे बढ़ाने का काम किया।
भारत जो कहता है पूरी दुनिया उसे सुनती है।

उन्होंने कहा कि सभी को पुलवामा की घटना याद होगी जब पीएम मोदी ने कहा था कि दुश्मन को घर में घुसकर मारेंगे। हमारे जाबांज सैनिकों ने पाकिस्तान के अन्दर घुसकर आंतकवादियों को मारने का काम किया। हमारा एक वीर सिपाही पाकिस्तान में घुस गया था। तक सब लोग बोल रहे थे वह गया। जब मोदी ने टेलीविजन पर कहा कि था हमारा जवान हमें सकुशल चाहिए तो पाकिस्तान ने हमारे जवान को इज्जत के साथ पाकिस्तान बार्डर से भारत भेजने काम किया था।
यह भारत की बदलती तस्वीर है। आज हमारा भारत देश ताकतवर राष्ट्र है और विकसित राष्ट्र के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

आज हम दुनिया में पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था में हैं। बड़े-बड़े अर्थशास्त्री मानते हैं कि मोदी के नेतृत्व में दुनिया में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा। उन्होंने सभी से अपील किया कि हमारा प्रत्याशी प्रवीण निषाद सभी की सेवा करेगा और क्षेत्र के नाम को रोशन करेगा। स्कूल, कालेज, अस्पताल, सड़कें, विजली, पानी और कानून व्यवस्था को नम्वर एक करेगा।

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद हमारे बड़े भाई हैं जिन्हें अभी हाल में ही समाजवादी के गुंडों ने हमला कर घायल कर दिया था। चुनाव आयोग से हमने कहा है कि चुनाव में खलल पैदा करने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाय। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में केन्द्र की सरकार चल रही थी और भ्रष्टाचार के दलदल में डूबी थी। उसके कई मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त थे और समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में गुंडा, माफिया और अपराधिकारियों को संरक्षण देने काम की।

हर जिले में सपा का एक-एक माफिया होता था। वहीं भाजपा सरकार ने बहू-वेटियों को बुरी नजर से देखने वालों को जेल में डालने का काम किया। आज देश' में अपराध समाप्त हो चुके हैं और गुंडे, माफिया शून्य है। यह सब आप सभी की वोट की ताकत से संभव हुआ है। आपने वोट दिया कमल को तो उत्तर प्रदेश के गुंडे उत्तर प्रदेश से वाहर हैं और यहां पर आज अमन चैन काम है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: पड़ोसियों ने युवक पर चाकू से किया हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

ताजा समाचार