भाई की मौत के बाद भाभी से जबरन दुष्कर्म

 आठ माह की बच्ची के साथ भाभी को घर से निकाला, कोर्ट के आदेश पर रहीमाबाद पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

भाई की मौत के बाद भाभी से जबरन दुष्कर्म

अमृत विचार, लखनऊ/मलिहाबाद। रहीमाबाद थाना अंतर्गत एक युवक ने बड़े भाई की मौत के बाद भाभी से जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया। पीड़िता के विरोध करने पर देवर उससे शादी करने का वादा करने लगा। आरोपी लम्बे समय तक भाभी से यौन शोषण करने लगा। जब पीड़िता ने देवर से शादी करने का दबाव बनाया तब उसने 18 माह की बच्ची के साथ भाभी को घर से निकाल दिया। यह आरोप लगाते हुए महिला ने सम्बन्धित थाने में तहरीर दी। बावजूद इसके पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद महिला ने कोर्ट में अर्जी दायर की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने देवर पर दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, क्षेत्र की रहने वाली महिला के पति की जनवरी 2023 में बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उसकी तीन बेटियां है। उसका आरोप है कि पति की मौत के बाद देवर ने जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला ने सास-ससुर से देवर की करतूत बताई। महिला का कहना है कि सास-ससुर ने बेटे के साथ उसकी शादी कराने का भरोसा दिया। इसके बाद देवर उसका यौन शोषण करने लगा। काफी समय बीत जाने पर पीड़िता ने देवर से शादी करने का दबाव बनाया, तो सास-ससुर उसे प्रताड़ित करने लगे। बीते 26 दिसम्बर को भी महिला के साथ मारपीट की गई। विरोध करने पर 18 माह की बेटी के संग उसे घर से निकाल दिया। घटना के बाद महिला ने रहीमाबाद थाने में लिखित शिकायत की। बावजूद इसके पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मजबूरन पीड़िता ने कोर्ट में अर्जी दायर की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महिला के देवर पवन, सास साबरमती और ससुर गुड्डू के खिलाफ गम्भीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि मामले की गहनता से जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

माल थानाक्षेत्र अंतर्गत एक रिश्तेदार ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उससे शादी करने का वादा कर उसका यौन शोषण करने लगा। जब किशोरी ने उससे शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी ने उससे शादी से इंकार कर दिया। हालांकि, तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, माल के एक गांव की रहने वाली किशोरी (17) ने सआदतगंज कोतवाली के अंसार नगर निवासी मेराज पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। लिखित शिकायत में किशोरी का कहना है कि मेराज उसका रिश्तेदार है। वह उसके अक्सर घर आता जाता था। इसी बीच मेराज ने उसे घर में अकेला पाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा देने लगा। इसके बाद वह उसका यौन शोषण करने लगा। यौन प्रताड़ना से तंग आकर किशोरी ने उससे शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी ने शादी से मनाकर उसे धमकाया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मेराज पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

ताजा समाचार

स्वामी प्रसाद के बेटे अशोक कांग्रेस में हुए शामिल! प्रियंका गांधी के साथ वायरल हुई तस्वीर
घरेलू शेयर बाजार में तेजी, विशेष कारोबार के पहले सत्र में सेंसेक्स 42 अंक से अधिक चढ़ा
स्वाति मालीवाल का नया वीडियो आया सामने, सीएम आवास से बाहर निकाले जाते हुए दिखीं
मुरादाबाद : बुध बाजार के सौदर्यीकरण में कार्यदायी संस्था की लापरवाही से व्यापारियों में नाराजगी
कैसरगंज की लड़ाई ब्राह्मण बनाम ठाकुर पर आई, अभद्र टिप्पणी पर करन भूषण सिंह ने दी सफाई, जानें पूरा मामला
रामपुर : जिला अस्पताल के टीबी वार्ड की पुरानी इमारत में लगी आग, मची अफरा-तफरी