पेट्रोल, डीजल के दाम में बड़ी गिरावट, कच्चे तेल में नरमी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 17 पैसे जबकि चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। वहीं, डीजल दिल्ली और कोलकाता में 22 पैसे जबकि मुंबई में 25 …

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई। तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 17 पैसे जबकि चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। वहीं, डीजल दिल्ली और कोलकाता में 22 पैसे जबकि मुंबई में 25 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है।

उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी बनी हुई है और बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड 40 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बना हुआ है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 81.55 रुपये, 83.06 रुपये, 88.21 रुपये और 84.57 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। डीजल की कीमतें भी चारों महानगरों में घटकर क्रमश: 72.56 रुपये, 76.06 रुपये, 79.05 रुपये और 77.91 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के नवंबर डिलीवरी अनुबंध में मंगलवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.13 फीसदी की नरमी के साथ 39.56 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। वहीं, न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के अक्टूबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले महज 0.03 फीसदी की नरमी के साथ 37.25 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).