देश में कोरोना के करीब 25 हजार नए मामले

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 24,850 नए मामले सामने आने से भारत संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में तीसरे स्थान पर मौजूद रूस के बेहद करीब पहुंच गया है, वहीं इस अवधि में रिकॉर्ड 613 लोगों की मौत हुई है। केन्द्रीय …

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 24,850 नए मामले सामने आने से भारत संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में तीसरे स्थान पर मौजूद रूस के बेहद करीब पहुंच गया है, वहीं इस अवधि में रिकॉर्ड 613 लोगों की मौत हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश भर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 24,850 नये मामले सामने आये हैं जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,73,165 हो गई है, वहीं रूस में अब तक 6,73,564 मामले सामने आये हैं। इसी अवधि में कोरोना वायरस से 613 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 19,268 हो गई है। इस बीच संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान 14,856 रोगी स्वस्थ हुए हैं, जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 4,09,083 लोग रोगमुक्त हो चुके हैं। देश में अभी कोरोना संक्रमण के 2,44,814 सक्रिय मामले हैं।

कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या दो लाख से अधिक हो गयी है। राज्य में पिछले 24 घंटों में संंक्रमण के 7,074 मामले दर्ज किये गये जिससे संक्रमितों का आंकड़ा 2,00,064 पर पहुंच गया है तथा 295 लोगों की मौत हुई है जिसके कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 8,671 हो गयी है। राज्य में 1,08,082 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंचे तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार हो गई है तथा पिछले 24 घंटों में संक्रमितों की संख्या 4,280 बढ़कर 1,07,001 पर पहुंच गयी है और इसी अवधि में 65 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 1,450 हो गयी है। राज्य में 60,592 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).