जानें हियरिंग लॉस होने के लक्षण और कारण, ऐसे कर सकते हैं बचाव

हियरिंग लॉस की समस्या किसी को भी और किसी भी उम्र में हो जाती इसे हम बहरापन स्थिति भी मानते है। कुछ व्यक्ति को एक कान या फिर दोनों ही कानों से कम सुनाई देता है। धीरे-धीर समय के साथ यह समस्या और अधिक बढ़ने लगती है। ऐसे में अआपके कान में किसी तरह की …

हियरिंग लॉस की समस्या किसी को भी और किसी भी उम्र में हो जाती इसे हम बहरापन स्थिति भी मानते है। कुछ व्यक्ति को एक कान या फिर दोनों ही कानों से कम सुनाई देता है। धीरे-धीर समय के साथ यह समस्या और अधिक बढ़ने लगती है। ऐसे में अआपके कान में किसी तरह की समस्या महसूस हो तो इस स्थिति में डॉक्टर या एक्सपर्ट से तुरंत सलाह लें। तो आइए जानते हैं हियरिंग लॉस के कुछ मुख्य लक्षण, होने के कारण और इलाज के बारे में-

जानें हियरिंग लॉस के लक्षण

  • लोगों की बातों को समझने में कठिनाई होना।
  • बातें सुनाई देना, लेकिन उसे समझने में परेशानी होना।
  • बार-बार एक ही बात को बोलना या दोहराना
  • काफी ज्यादा थकान महसूस होना।
  • कान में सनसनाहट की आवाज आना।
  • सिरदर्द और कमजोरी महसूस करना।
  • कानों में घंटी की अवाज आना।
  • अनाचक कुछ सुनाई न देना,

जानें हियरिंग लॉस के कारण

  • बढ़ती उम्र के साथ सुनने की क्षमता पर असर पड़ सकता है। इससे आपके कान काफी कमजोर हो सकते हैं।
  • अधिक शोर वाले स्थान पर रहने के कारण हियरिंग लॉस की समस्या हो सकती है।
  • अनुवांशिक विकार या फिर फैमिली में बहरापन का इतिहास होना।
  • ऑटो इम्यून डिजीज से ग्रसित होने पर भी हियरिंग लॉस की परेशानी हो सकती है।
  • ऑटोटॉक्सिस दवाओं का सेवन करने की वजह से यह परेशानी हो सकती है।

जानें हियरिंग लॉस का इलाज

1- सुनने की क्षमता कम या फिर कमजोर होने पर तुरंक डॉ. के पास जाएं क्योंकि डॉक्टर शुरुआती अवस्था में कुछ दवाएं दे सकते है। वहीं, कान में अगर पूरी तरह सुनाई देना हंद हो गया है। तो ऐसी स्थिति में कान में मशीन लगाने की भी सलाह दे सकता है।

2- हियरिंग लॉस के कई कारण हो सकते हैं। इसके लिए ध्यान रखें कि अगर आपको सुनाई देने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

पढ़ें-कलौंजी खाने से पुरुषों को मिलते हैं यह फायदे, डेली करें सेवन

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).