अमेरिका: एंडी लेविन बोले- बांग्लादेश, त्रिपुरा में सांप्रदायिक हिंसा को देखकर चिंतित हूं

वाशिंगटन। अमेरिका के सांसद एंडी लेविन ने बांग्लादेश और भारत के त्रिपुरा राज्य में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर चिंता व्यक्त की है। सांसद लेविन ने ट्वीट किया कि मैं बांग्लादेश और भारत के त्रिपुरा राज्य में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच लगातार हिंसा की खबरों से बेहद चिंतित हूं। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर …

वाशिंगटन। अमेरिका के सांसद एंडी लेविन ने बांग्लादेश और भारत के त्रिपुरा राज्य में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर चिंता व्यक्त की है। सांसद लेविन ने ट्वीट किया कि मैं बांग्लादेश और भारत के त्रिपुरा राज्य में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच लगातार हिंसा की खबरों से बेहद चिंतित हूं।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर कथित ईशनिंदा संबंधी पोस्ट के वायरल होने के बाद बांग्लादेश में मध्य अक्टूबर में दुर्गा पूजा के दौरान भीड़ ने हिंदू मंदिरों और उनके मकानों पर हमला कर दिया था। वहीं, पड़ोसी त्रिपुरा में बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों के लिए न्याय की मांग करते हुए एक प्रदर्शन किया जा रहा था, इस दौरान राज्य में हिंसक झड़प हो गई थी।

लेविन ने ‘द वाशिंगगटन पोस्ट’ की इस संबंध में दी एक खबर को रीट्वीट करते हुए लिखा कि धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ सभी ताकतों द्वारा उत्तेजक एवं क्रूर उकसावे की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए।

यह भी पढ़े-

कोरोना संक्रमित हुए ईरान के विदेश मंत्री अमीर-अब्दोल्लाहियन, खुद को किया क्वारंटीन

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).