अमेरिका: पुलिस ने कहा- क्रिसमस परेड की घटना आतंकवादी हमला नहीं

वौकेशा, अमेरिका। मिल्वौकी के उपनगर वौकेशा में तेज रफ्तार गाड़ी के अवरोधक तोड़कर क्रिसमस परेड में जा घुसने की घटना की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक भीड़ में से किसी का परिचित नहीं था और घटना से कुछ मिनट पहले ही वह एक घरेलू विवाद में उलझा था। इस घटना …

वौकेशा, अमेरिका। मिल्वौकी के उपनगर वौकेशा में तेज रफ्तार गाड़ी के अवरोधक तोड़कर क्रिसमस परेड में जा घुसने की घटना की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक भीड़ में से किसी का परिचित नहीं था और घटना से कुछ मिनट पहले ही वह एक घरेलू विवाद में उलझा था। इस घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई थी और 48 अन्य घायल हो गए थे।

वौकेशा पुलिस के प्रमुख डैन थॉम्पसन ने बताया कि रविवार को हुई घटना के आतंकवादी हमला होने या संदिग्ध डेरेल ब्रूक्स जूनियर के परेड में किसी को पहले से जानने के कोई सबूत नहीं है। उन्होंने बताया कि ब्रूक (39) घटना से पहले एक घरेलू विवाद में उलझा था और अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही मौके से चला गया था। हादसे के समय पुलिस उसका पीछा नहीं कर रही थी। घरेलू विवाद के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। पुलिस ने बताया कि ब्रूक के खिलाफ हत्या से जुड़े पांच आरोप लगाए जा रहे हैं।

1999 के बाद से उस पर 16 बार कई तरह के आरोप लगे हैं और हालिया घटना से पहले उसके खिलाफ दो मामले लंबित थे, जिनमें से एक आरोप एक महिला को अपने वाहन से जानबूझकर टक्कर मारने का है। मिल्वौकी के उपनगर वौकेशा में क्रिसमस के जश्न का माहौल तब एकाएक रविवार को गम में बदल गया था जब तेज रफ्तार से आ रही एक गाड़ी अवरोधक तोड़ कर क्रिसमस परेड में शामिल लोगों से टकरा गई। परेड में नर्तक, संगीतकार सहित 72,000 लोग शामिल थे। मारे गए पांच लोगों में से चार महिलाएं हैं।

इसे भी पढ़ें…

फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स कोरोना वायरस से संक्रमित, बेल्जियम यात्रा से लौटने के बाद हुई पुष्टि

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).