Platinum Jubilee: जश्न खत्म, ब्रिटेन राजशाही के भविष्य को लेकर आशान्वित

लंदन। लंदन में चार दिनों की परेड, सड़कों पर जश्न और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सिंहासन पर 70 साल पूरे होने का जश्न मनाने के साथ ‘प्लेटिनम जुबली’ समारोह रविवार को बकिंघम पैलेस से महारानी के अभिवादन और भीड़ द्वारा ‘‘गॉड सेव द क्वीन’’ के गायन के साथ समाप्त हुआ। एलिजाबेथ की आजीवन सेवा को …

लंदन। लंदन में चार दिनों की परेड, सड़कों पर जश्न और महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सिंहासन पर 70 साल पूरे होने का जश्न मनाने के साथ ‘प्लेटिनम जुबली’ समारोह रविवार को बकिंघम पैलेस से महारानी के अभिवादन और भीड़ द्वारा ‘‘गॉड सेव द क्वीन’’ के गायन के साथ समाप्त हुआ। एलिजाबेथ की आजीवन सेवा को याद करने के लिए मनाया गया समारोह जैसे-जैसे अपने समापन की ओर बढ़ रहा था, ब्रिटेन इस वास्तविकता को महसूस कर रहा था कि दूसरा एलिजाबेथ युग अपने आखिरी दौर में है।

हाल के महीनों में महारानी (96) की गतिविधियां सीमित हो गई हैं और जुबली समारोह के दौरान वह केवल तीन बार कुछ समय के लिए ही सार्वजनिक रूप से सामने आईं। उनके बेटे और वारिस, 73 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स, अन्य कार्यक्रमों में उनकी ओर से शामिल हुए। इतिहासकार और शाही जीवनी लेखक ह्यूगो विकर्स ने एसोसिएटेड प्रेस (एपी) से कहा, ‘‘निश्चित रूप से हम उन्हें कभी न कभी खो देंगे और इसलिए इसे एक सुनहरे शासन का ढलान माना जाएगा, है ना? इसलिए मुझे लगता है कि इसमें उदासी का एक छोटा सा संकेत है।’’

एलिजाबेथ ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक महारानी रही हैं। चार्ल्स अपनी मां की ओर से बृहस्पतिवार को उनके जन्मदिन परेड में शामिल हुए। अगले दिन, वह सेंट पॉल कैथेड्रल में महारानी के सम्मान में उनकी सेवा के लिए धन्यवाद दिया। पिछले एक साल में शाही घराने ने नस्लवाद और धमकी के आरोपों का सामना किया। प्रिंस एंड्रयू से जुड़े एक सेक्स स्कैंडल और लाखों अफ्रीकियों की दासता में ब्रिटेन की ऐतिहासिक भूमिका के लिए उनसे माफी की मांग की गई। शाही इतिहासकार एड ओवेन्स ने कहा कि राजशाही के अस्तित्व के लिए सार्वजनिक समर्थन का प्रदर्शन महत्वपूर्ण है।

‘‘द फैमिली फर्म: मोनार्की, मास मीडिया एंड द ब्रिटिश पब्लिक 1932-1953’’ के लेखक ओवेन्स ने कहा, ‘‘ये सभी आयोजन ब्रिटिश जनता के लिए आयोजित हो रहे हैं… जुबली समारोह जितना ब्रिटिश लोगों का उत्सव है उतना हीयह महारानी के लिए भी मायने रखता है।’’ छह फरवरी, 1952 को अपने पिता की मृत्यु के बाद सिंहासन संभालने के बाद से एलिजाबेथ स्थिरता का प्रतीक रही हैं।

इस दौरान ब्रिटेन, साम्राज्य के अंत, सूचना युग की शुरुआत और देश के एक बहु-सांस्कृतिक समाज में बदलने जैसी कई घटनाओं का गवाह बना। सप्ताहांत का समापन उत्साही भीड़ के लिए प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी और प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी और बच्चों की झलक देखने के साथ हुआ जो राजशाही का वर्तमान और भविष्य दर्शाता है।

ये भी पढ़ें:- अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया पर किया पलटवार, जवाब में दागी आठ बैलिस्टिक मिसाइल

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).