कैलिफोर्निया में जंगल में लगी आग बुझाने की कोशिश में दमकलकर्मी की मौत

सैन फ्रांसिस्को। दक्षिणी कैलिफोर्निया में दो सप्ताह पहले एक जेंडर रिवील पार्टी के कारण बड़े पैमाने पर लगी जंगल की आग को बुझाने की कोशिश करते हुए एक दमकलकर्मी की मौत हो गई। इसके साथ ही अमेरिकी राज्य में इस साल जंगल के आग के कारण अब तक हुई मौतों की कुल संख्या 26 हो …

सैन फ्रांसिस्को। दक्षिणी कैलिफोर्निया में दो सप्ताह पहले एक जेंडर रिवील पार्टी के कारण बड़े पैमाने पर लगी जंगल की आग को बुझाने की कोशिश करते हुए एक दमकलकर्मी की मौत हो गई। इसके साथ ही अमेरिकी राज्य में इस साल जंगल के आग के कारण अब तक हुई मौतों की कुल संख्या 26 हो गई है।

अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को सैन बर्नार्डिनो नेशनल फॉरेस्ट सर्विस के अधिकारियों ने एल डोराडो फायर के कारण हुई फायर फाइटर की मौत की पुष्टि की। यह आग 21,678 एकड़ में फैली है।

सैन बर्नार्डिनो नेशनल फॉरेस्ट सर्विस ने कहा कि फायर फाइटर का नाम अभी जारी नहीं किया गया है। सैन बर्नार्डिनो नेशनल फॉरेस्ट सर्विस ने ट्वीट किया कि परिवार, दोस्तों और साथी अग्निशामकों के साथ हमारी गहरी सहानुभूति है।

एल डोराडो फायर कैलिफोर्निया के आसपास लगी प्रमुख जंगली आग में से एक है। कैलिफोर्निया के फॉरेस्ट्री एंड फायर प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट के अनुसार, शक्रवार तक 18,500 से अधिक दमकलकर्मी राज्य में जंगल की आग पर काबू पाने के लिए मोर्चे पर डटे हुए थे। यहां मरने वालों में 23 नागरिक और 3 अग्निशामक शामिल हैं।

इस साल की शुरुआत के बाद से अब तक कैलिफोर्निया में 7,900 जंगली आग में 34 लाख एकड़ से अधिक जमीन जल चुकी है। कैल फायर के अनुसार, कैलिफोर्निया के इतिहास में शीर्ष 20 सबसे बड़ी आग में से पांच 2020 में लगी हैं। कैलिफोर्निया में आग लगने का पीक समय आमतौर पर अक्टूबर तक रहता है, लेकिन इस साल यह उसके बाद भी जारी रह सकता है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).