विश्व में अमेरिका, भारत और ब्राजील कोरोना संक्रमितों में शीर्ष पर

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। विश्व में कोरोना वायरस महामारी से संक्रमितों की संख्या 4.92 करोड़ के पार पहुंच गयी है जिसमें शीर्ष तीन देशों अमेरिका, भारत और ब्राजील में संक्रमित मामलों की संख्या 48.27 फीसदी हैं। दुनिया 190 देशों में इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या 3.24 करोड़ के पार हो गयी है। …

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। विश्व में कोरोना वायरस महामारी से संक्रमितों की संख्या 4.92 करोड़ के पार पहुंच गयी है जिसमें शीर्ष तीन देशों अमेरिका, भारत और ब्राजील में संक्रमित मामलों की संख्या 48.27 फीसदी हैं। दुनिया 190 देशों में इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या 3.24 करोड़ के पार हो गयी है। जबकि मृतकों का आंकड़ा 12.41 लाख से अधिक पहुंच गई है।

इस महामारी से संक्रमित देशों में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर अमेरिका, भारत और ब्राजील हैं। कोरोना वायरस से इन तीन देशों में अब तक 2,37,75,852 लोग संक्रमित हो चुके है और 1,66,94,913 लोग इससे निजात पा चुके हैं। जबकि इन देशों में कोरोना के कहर से अबतक 5,23,064 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व में कोरोना वायरस से अब तक 49,247,980 लोग संक्रमित हुए हैं और 12,41,981 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में इस महामारी से अब तक 97,33,359 लोग संक्रमित हुए हैं और 2,36,064 लोगों की जान चली गई है। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में 1.27 लाख से अधिक नए संक्रमित पाए गए हैं।

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमितों के मामले फिर 50 हजार के पार हो गये हैं। इस अवधि में 50,357 नए मामलों के सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 84.62 लाख से अधिक हो गयी है और 53,920 और लोगों के स्वस्थ होने के साथ ही इस वायरस से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर करीब 78.20 लाख हो गई है। इस अवधि में कोरोना के सक्रिय मामले 4,141 कम होने पर सक्रिय मामलों की संख्या घटकर कुल 5,16,632 रह गई, जबकि 577 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का कुल आंकड़ा 1,25,562 हो गया है।

ब्राजील कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर है। देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 56.31 लाख से अधिक हो गयी है और अब तक 1.62 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 51.18 लाख से अधिक लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 17.20 लाख के अधिक हो गए हैं और अब तक 29,654 लोगों ने जान गंवाई है। फ्रांस में इसकी चपेट में अब तक 17.09 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 39,916 लोग काल के गाल में समा गए हैं। स्पेन में इस महामारी से अब तक 13.28 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 38,833 लोगों की मौत हुई है।

अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक करीब 12.28 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 33,136 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना से अभी तक 11.49 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 48,565 लोगों की मौत हुई है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 11.27 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 32,405 लोगों ने जान गंवाई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक लगभग 9.55 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 94,323 लोगों की मौत हो चुकी है।

पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। यहां इस वायरस से अब तक 9.14 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 34,730 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा वायरस से 8.62 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 40,638 लोगों की मौत हुई है। दक्षिण अफ्रीका में 7.34 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 19,749 लोग काल के गाल में समा गए हैं। ईरान में इस महामारी से करीब 6.63 लाख लोग संक्रमित हुये हैं और 37,409 लोगों की मौत हो चुकी है।

जर्मनी में अब तक इस वायरस की चपेट में 6.41 लाख से अधिक लोग आए हैं तथा 11,153 लोगों की मौत हुई है। चिली में कोरोना से लगभग 5.18 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 14,450 लोगों की मौत हुई है। पोलैंड ने कोरोना संक्रमितों के मामले में इराक को पीछे छोड़ दिया है और देश में संक्रमण के करीब 4.94 लाख मामले हैं तथा 7,287 की मौत हो चुकी है।

इराक में कोरोना से 4.93 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 11,244 लोगों की मौत हो चुकी है। बेल्जियम में कोरोना से 4.88 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं और मृतकों का आंकड़ा 12,708 तक पहुंच गया है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या लगभग 4.53 लाख से अधिक है तथा 8,358 लोगों की मौत हो चुकी है। इंडोनेशिया भी संक्रमितों के मामले में बंगलादेश से आगे निकल गया है और यहां संक्रमितों की संख्या 4.29 लाख से अधिक है और मृतकों का आंकड़ा 14,442 तक पहुंच गया है।

बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.17 लाख से अधिक हो गई है और 6,036 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैड ने संक्रमितों के मामले में फिलीपींस को पीछे छोड़ दिया है यहां अब तक 4.04 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 7,954 लोगों की मौत हुई है। चेकिया में संक्रमितों की कुल संख्या 4.03 लाख से अधिक है और मृतकों का आंकड़ा 4,484 तक पहुंच गया है।

फिलीपींस में इस महामारी से अब तक 3.91 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,461 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से अब तक 3.89 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 10,722 लोगों की मौत हुई है। सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से 3.49 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 5,506 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 3.41 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,943 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में इस महामारी से अब तक लगभग 3.18 लाख से अधिक लोग संक्रमित पाए गए हैं और 2,644 लोगों की जान जा चुकी है। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 12,761, कनाडा में 10,493, बोलीविया में 8,781, रोमानिया में 7,663, मिस्र में 6,343 स्वीडन में 6,022, चीन में 4,741, ग्वाटेमाला में 3,794, पनामा में 2,770 और होंडुरास में 2,741 लोगों की मौत हो चुकी है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).