ट्रंप समेत अन्य नेताओं ने चुनाव नतीजों पर उठाए सवाल

वाशिंगटन।अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत रिपब्लिकन पार्टी के कई बड़े नेताओं ने राष्ट्रपति चुनावों में हुई मतगणना के तरीके पर सवाल उठाये हैं। फॉक्स के साथ बातचीत में सीनेटर ग्राहम ने चुनाव जीतने वाले के बारे में निष्कर्ष पर जल्दबाजी न करने की सलाह देते हुए कहा कि यह चुनाव लड़ा गया है …


वाशिंगटन।अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत रिपब्लिकन पार्टी के कई बड़े नेताओं ने राष्ट्रपति चुनावों में हुई मतगणना के तरीके पर सवाल उठाये हैं। फॉक्स के साथ बातचीत में सीनेटर ग्राहम ने चुनाव जीतने वाले के बारे में निष्कर्ष पर जल्दबाजी न करने की सलाह देते हुए कहा कि यह चुनाव लड़ा गया है और मीडिया यह तय नहीं करेगा कि कौन चुनाव जीता।

अमेरिकी मीडिया ने हालांकि राष्ट्रपति चुनाव के विजेता के रूप में जो बिडेन को प्रोजेक्ट किया है। उन्होंने मतगणना को लेकर सामने आई कुछ विसंगतियों को विस्तार से बताते हुए कहा कि ट्रम्प टीम ने पेनसिल्वेनिया में सभी शुरुआती वोटों और अनुपस्थित डाक मतपत्रों की जांच की है। जिसमे पाया कि वोट देने वाले सौ से अधिक लोग ऐसे थे जो पहले ही मर चुके हैं।

इस तरह के 15 लोगों की तो पुष्टि भी गई हैं। इसके अलावा सीनेटर टेड क्रूज़ ने भी इसी तरह की चिंताओं का समर्थन करते हुए कहा कि मिशिगन के सभी 47 काउंटियों में राष्ट्रपति चुनावों के दौरान वोट डालने के लिए उपयोग किए जाने वाले सॉफ़्टवेयर की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 में हुए चुनावों का विवाद जब उच्चतम न्यायालय तक पहुंच तो इसे हल करने में 36 दिन लग गए। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रक्रिया इन चुनावों को लेकर भी होनी चाहिए।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).