अमेरिकी विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा, बढ़ते भारत को एक ‘‘प्रतिद्वंद्वी’’ मानता है चीन

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत के बढ़ते प्रभाव के चलते चीन उसे एक ‘‘प्रतिद्वंद्वी’’ मानता है और अमेरिका, उसके सहयोगियों तथा अन्य लोकतांत्रिक देशों के साथ उसकी रणनीतिक साझेदारी को बाधित करना चाहता है, ताकि विश्व महाशक्ति के रूप में वह अमेरिका को विस्थापित कर सके। अमेरिका …

वाशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने एक रिपोर्ट में कहा है कि भारत के बढ़ते प्रभाव के चलते चीन उसे एक ‘‘प्रतिद्वंद्वी’’ मानता है और अमेरिका, उसके सहयोगियों तथा अन्य लोकतांत्रिक देशों के साथ उसकी रणनीतिक साझेदारी को बाधित करना चाहता है, ताकि विश्व महाशक्ति के रूप में वह अमेरिका को विस्थापित कर सके।

अमेरिका में तीन नवम्बर को हुए राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन की जीत के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से उन्हें सत्ता हस्तांतरण होने से पहले यह विस्तृत नीति दस्तावेज आया है जिसमें कहा गया है कि चीन क्षेत्र के कई देशों की सुरक्षा, स्वायत्तता और आर्थिक हितों को कमजोर कर रहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘ चीन भारत को एक प्रतिद्वंद्वी के तौर पर देखता है और अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया के साथ नई दिल्ली की रणनीतिक साझेदारी और अन्य लोकतंत्रों के साथ उसके संबंधों को बाधित करते हुए, उसे आर्थिक रूप से फंसा कर बीजिंग की महत्वाकांक्षाओं को समायोजित करने के लिए उसे बाध्य करने का प्रयास करता है।’’

उसने कहा, ‘‘ चीन इस क्षेत्र में कई अन्य देशों की सुरक्षा, स्वायत्तता और आर्थिक हितों को कमजोर कर रहा है, जिनमें दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के सदस्य देश, जिनमें महत्वपूर्ण मेकोंग क्षेत्र, साथ ही प्रशांत द्वीप समूह के राष्ट्र शामिल हैं।’’

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की 70 पन्नों की रिपोर्ट में कहा गया कि अमेरिका और दुनिया भर के देशों में जागरूकता बढ़ रही है, सत्तारूढ़ चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने महान शक्तियों की प्रतियोगिता के नए युग की शुरूआत कर दी है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).