चांद की सतह से नमूने लेकर धरती पर आने की तैयारी में चीन का यान

बीजिंग। चीन का चंद्रयान ‘चांग ई 5’ चांद की सतह से नमूने एकत्रित करने का काम सफलतापूर्वक पूरा कर चुका है और अब वह धरती पर आने को तैयार है। चीन सरकार ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ‘चांग ई 5’ चांद की सतह पर पहुंचने वाला चीन का तीसरा यान है। यह चीन के …

बीजिंग। चीन का चंद्रयान ‘चांग ई 5’ चांद की सतह से नमूने एकत्रित करने का काम सफलतापूर्वक पूरा कर चुका है और अब वह धरती पर आने को तैयार है। चीन सरकार ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

‘चांग ई 5’ चांद की सतह पर पहुंचने वाला चीन का तीसरा यान है। यह चीन के महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष यान कार्यक्रम की कड़ी का हालिया अभियान है। चीन मंगल पर भी रोबोट रोवर भेज रहा है।

‘चांग ई 5’ चांद की सतह से चट्टानों के नमूने लेने के लिए मंगलवार को पहुंचा था। ‘चांग ई 5’ अगर इस कार्य में सफल रहा तो 1976 के बाद चंद्रमा की सतह से नमूने लाने का यह पहला सफल अभियान होगा।

‘चाइना नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन’ ने एक बयान में कहा, ‘‘यान ने चांद की सतह से नमूने एकत्रित करने का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और सारे नमूने यान में इकट्ठा कर लिए गए हैं।’’

यान इन नमूनों को लेकर चंद्रमा की कक्षा में पहुंचेगा, जहां से एक ‘कैप्सूल’ के जरिए उसे धरती पर भेजने की प्रक्रिया शुरू होगी।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).