ट्रंप ने फ्लोरिडा में गोल्फ खेलकर क्रिसमस का दिन बिताया, कोविड राहत कार्य अधर में अटका

पाम बीच (अमेरिका)। अमेरिका में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार द्वारा लॉकडाउन की आशंका और राहत पैकेज पर कोई फैसला नहीं होने के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिसमस का दिन फ्लोरिडा में गोल्फ खेलकर बिताया। छुट्टियों के लिए ट्रंप पाम बीच के अपने मार-ए-लागो क्लब में ठहरे हुए हैं। व्यापक कोविड सहायता …

पाम बीच (अमेरिका)। अमेरिका में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार द्वारा लॉकडाउन की आशंका और राहत पैकेज पर कोई फैसला नहीं होने के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिसमस का दिन फ्लोरिडा में गोल्फ खेलकर बिताया।

छुट्टियों के लिए ट्रंप पाम बीच के अपने मार-ए-लागो क्लब में ठहरे हुए हैं। व्यापक कोविड सहायता और सरकारी राहत संबंधी सवालों के अधर में होने के बावजूद उनका फिलहाल कोई सार्वजनिक कार्यक्रम निर्धारित नहीं है।

कोविड-19 राहत कार्य और इसके लिए सरकारी धन जारी करने संबंधी एक विधेयक गुरुवार की रात फ्लोरिडा पहुंचा, लेकिन ट्रंप ने उस विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं ऐसे में लाखों अमेरिकियों को राहत राशि से वंचित रहना पड़ सकता है।

व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम का विवरण साझा करने से इनकार कर दिया है। हालांकि ट्रम्प ने अपने करीबी सहयोगी व दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर लिंडसे ग्राहम के साथ शुक्रवार को गोल्फ खेला। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जुड डीरे ने कहा कि ट्रम्प को शुक्रवार सुबह में नशविले शहर में विस्फोट के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने इसके बाद के कार्यक्रमों के बारे में कुछ नहीं बताया।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).