दुनिया में कोरोना संक्रमण से अब तक 36.88 लाख लोगों की मौत

वाशिंगटन, रियो डि जेनेरो, नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का तांडव जारी है और अब तक इससे 17.15 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 36.88 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी …

वाशिंगटन, रियो डि जेनेरो, नई दिल्ली। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का तांडव जारी है और अब तक इससे 17.15 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 36.88 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 करोड़ 15 लाख 37 हजार 180 हो गयी है, जबकि 36 लाख 88 हजार 220 लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।

विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। हालांकि यहां संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 33 लाख 06 हजार 936 हो गयी है और करीब 5.96 लाख लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गयी है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में 1,34,154 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 84 लाख 41 हजार 986 हो गया।

इस दौरान दो लाख 11 हजार 499 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर देश में अब तक दो करोड़ 63 लाख 90 हजार 584 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। सक्रिय मामले 80, 232 कम होकर 17 लाख 13 हजार 413 रह गये हैं। इस दौरान 2,887 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन लाख 37 हजार 989 हो गयी है। ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है।

इस देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.67 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 4.67 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक 57.39 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि करीब 1.10 लाख मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना प्रभावितों के मामले में तुर्की रूस से आगे निकल गया है और यहां कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 52.63 लाख से ज्यादा हो गयी है और 47,768 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50.31 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.20 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस प्रभावितों की कुल संख्या 45.10 लाख से अधिक हो गयी है और 1.28 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

मृतकों के मामले में ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है। इटली में कोरोना प्रभावितों की संख्या 42.23 लाख से अधिक हो गयी है और 1.26 लाख से अधिक लाेगों की जान जा चुकी है। कोरोना से प्रभावित होने के मामले में अर्जेंटीना ने जर्मनी को पीछे छोड़ दिया है। अर्जेंटीना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38.52 लाख से अधिक हो गयी है तथा मृतकों की संख्या 79,320 है। जर्मनी में वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 36.98 लाख से अधिक हो गई है और 88,852 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्पेन में इस महामारी से 36.89 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 80,049 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोना वायरस से 34.59 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 89,808 लोगों ने जान गंवाई है। इस बीच ईरान ने पोलैंड को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गया है। ईरान में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29.37 लाख से ज्यादा हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा 80,488 पहुंच गया है। पोलैंड में कोरोना से 28.73 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 73,984 लोग जान गंवा चुके हैं।

मैक्सिको में कोरोना से 24.20 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यह देश मृतकों के मामले विश्व में चौथे स्थान पर है जहां अभी तक इस वायरस के संक्रमण से करीब 2.28 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 22.65 लाख से अधिक है और 52,907 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। पेरू में संक्रमितों की संख्या 19.65 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि करीब 1.85 लोगों की जान जा चुकी है।

इंडोनेशिया में भी कोरोना संक्रमण के मामले 18.31 लाख के पार पहुंच गये हैं जबकि 50,908 लोगों की मौत हो चुकी है। चेक गणराज्य को पीछे छोड़ते हुए नीदरलैंड उससे आगे निकल आया है। नीदरलैंड में कोरोना से अब तक 16.79 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यहां इस महामारी से 17,906 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से 16.69 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 56,601 लोगों की मौत हो चुकी है।

चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 16.62 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और यहां इस महामारी से 30,126 लोग जान गंवा चुके हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 9.24 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 21,022 मरीजों की मौत हो चुकी है। अन्य पड़ोसी देश बंगलादेश में भी कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है जहां 8.04 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 12,694 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी कोरोना वायरस के संक्रमण से स्थिति खराब है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).