दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 114 निरीक्षकों का कार्य क्षेत्र बदला

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बड़ा फेरबदल करते हुए 114 निरीक्षकों का तबादला कर दिया है। भारतीय पुलिस सेवा के गुजरात कैडर के अधिकारी राकेश अस्थाना के दिल्ली पुलिस आयुक्त का पद संभालने के बाद लगातार बड़े पैमाने पर फेरबदल किए जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने राजधानी के कई जिलों की कमान महिला पुलिस …

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बड़ा फेरबदल करते हुए 114 निरीक्षकों का तबादला कर दिया है। भारतीय पुलिस सेवा के गुजरात कैडर के अधिकारी राकेश अस्थाना के दिल्ली पुलिस आयुक्त का पद संभालने के बाद लगातार बड़े पैमाने पर फेरबदल किए जा रहे हैं। इससे पहले उन्होंने राजधानी के कई जिलों की कमान महिला पुलिस अधिकारियों को सौंपी थी।

तबादलों के अलावा पुलिस नियंत्रण कक्ष की गाड़ियों और उनके पुलिस कर्मियों को थानों के साथ संबद्ध कर दिया था। अब पुलिस नियंत्रण कक्ष के पुलिसकर्मी स्थानीय स्तर पर कानून व्यवस्था की निगरानी में सहयोग कर रहे हैं। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जिन निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं, उनमें 55 थानाध्यक्ष (एसएचओ) शामिल है। निरीक्षकों में 44 ऐसे हैं, जिन्हें पहली बार थाने की कमान सौंपी गई है।

आठ महिला निरीक्षक थानाध्यक्ष बनाई गई हैं। इसके साथ ही अब नौ थानों में प्रमुख के तौर पर महिला निरीक्षकों कानून व्यवस्था संभालने का मौका मिल गया। राजधानी के थानों 34 निरीक्षक पांच वर्षों या उसे ज्यादा समय से तैनात थे। उनकी अलग-अलग तैनाती की गई है। सुरक्षा शाखा में 18 निरीक्षक तथा पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज में आठ निरीक्षक भेजे गए हैं।

बताया जाता है की करीब 12 ऐसे थाना अध्यक्षों के तबादले किये गये हैं जिनके कामकाज संतोषजनक नहीं थे। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि बीते एक महीने के दौरान 79 एसएचओ बदले गए हैं। उनके स्थान पर 65 निरीक्षकों को पहली बार थानों की कमान दी गई है। गौरतलब है कि दिल्ली में कुल 209 थाने हैं। इनमें 178 स्थानीय स्तर के, जबकि दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा के लिए 16, रेलवे के लिए सात, हवाई अड्डों के लिए दो हैं। इसके अलावा अपराध शाखा, विशेष शाखा और आर्थिक अपराध शाखा के थाने शामिल है।

इसे भी पढ़ें…

लखीमपुर हिंसा: जिन वकीलों ने जांच के लिए लिखा पत्र, SC उन्हीं से सुनेगा सच्चाई

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).