केजरीवाल बोले- गोवा में सत्ता में आने पर जनता की सहमति के बिना कोई परियोजना नहीं लाएगी AAP

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को गोवा के लोगों को आश्वासन दिया कि यदि तटीय राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनी तो उनकी सहमति के बिना कोई परियोजना नहीं लाई जाएगी। गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मैं गोवा के लोगों को …

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को गोवा के लोगों को आश्वासन दिया कि यदि तटीय राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनी तो उनकी सहमति के बिना कोई परियोजना नहीं लाई जाएगी। गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मैं गोवा के लोगों को यह आश्वासन देना चाहता हूं कि उनकी सहमति के बिना कोई परियोजना नहीं लाई जाएगी। गोवा में लोगों का कांग्रेस पर से विश्वास उठ गया है और भाजपा खुद ही टूट रही है।

‘आप’ एक सच्ची पार्टी है। केजरीवाल ने अलीना सल्दान्हा का पार्टी में स्वागत भी किया, जिन्होंने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे दिया था। अलीना सल्दान्हा ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मैंने मोहभंग होने के बाद भाजपा को छोड़ा है। वह अब वैसे पार्टी नहीं रही, जैसी दिवंगत मनोहर पर्रिकर के समय थी।

अब, मैं सही पार्टी में आ गई हूं, जो आम लोगों के लिए है। मैं भाजपा की कुछ नीतियों का विरोध कर रही थी, जो आम आदमी के खिलाफ है। केजरीवाल ने सल्दान्हा का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि वह अब सही जगह आ गई हैं। सल्दान्हा 2012 में अपने पति के निधन के बाद भाजपा में शामिल हुईं थी।

अलीना सल्दान्हा के पति मैथनी सल्दान्हा, मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री थे। 2012 में मैथनी के निधन के बाद अलीना सल्दान्हा ने कोर्टालिम विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी। उन्होंने 2017 में भी भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़े-

सतना: ऑनलाइन क्लास के दौरान मोबाइल फोन फटने से छात्र घायल

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).