कोरोना के खिलाफ दिल्ली तैयार, अब इस तरह करेंगे प्रहार

नई दिल्ली। दिल्ली में कोविड-19 महामारी की स्थिति को लेकर सर्वदलीय बैठक के बाद आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार रोजाना आरटीपीसीआर जांच की संख्या 18,000 से बढ़ाकर 27,000 करेगी। इसके साथ ही महामारी को रोकने के लिए बाजार बंद करने के बारे में निर्णय लेने से पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल बाजार संघों …

नई दिल्ली। दिल्ली में कोविड-19 महामारी की स्थिति को लेकर सर्वदलीय बैठक के बाद आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार रोजाना आरटीपीसीआर जांच की संख्या 18,000 से बढ़ाकर 27,000 करेगी। इसके साथ ही महामारी को रोकने के लिए बाजार बंद करने के बारे में निर्णय लेने से पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल बाजार संघों के प्रतिनिधियों से मिलेंगे। आप विधायक ने कहा कि उन्होंने सुझाव दिया कि बाजार संघों को अपने विचार पेश करने और वायरस के फैलाव को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाने का मौका दिया जाना चाहिए।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर आज सर्वदलीय बैठक में सभी दलों का सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि ये वक़्त राजनीति का नहीं बल्कि सेवा का है। उन्होंने सभी दलों से निवेदन किया कि वे अपने कार्यकर्ताओं से सभी सार्वजनिक स्थलों पर मास्क बंटवाए। सभी दलों ने आश्वासन दिया कि वे राजनीति छोड़कर जनसेवा करेंगे।

आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बाजार बंद करने के किसी भी निर्णय से पहले सरकार द्वारा बाजार संघों से परामर्श किया जाना चाहिए और उन्हें सावधानी बरतने की अनुमति दी जानी चाहिए ताकि बाजार कोविड-19 हॉटस्पॉट न बन सकें। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री उनसे मिलेंगे। इसके अलावा जिलाधिकारी और विधायक से भी चर्चा की जाएगी।

भाजपा और कांग्रेस ने सार्वजनिक स्थानों पर छठ पूजा पर प्रतिबंध का मुद्दा उठाया और मांग की कि सरकार आवश्यक कोविड-19 सुरक्षा निर्देशों के अनुपालन के साथ इसकी अनुमति दे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि सरकार को बाजार बंद करने के बजाय बाजार वाली जगहों पर जागरूकता फैलाने पर ध्यान देना चाहिए। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि दिल्ली सरकार को लॉकडाउन और बाजार बंदी को लेकर इस भ्रम को स्पष्ट करना चाहिए।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).