Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ रहा ठंड का कहर, 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान

नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि अधिकतम तापमान के 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है और दिन में हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है। …

नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि अधिकतम तापमान के 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है और दिन में हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है।

मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 280 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। एक्यूआई को शून्य और 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 और 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। आर्द्रता का स्तर 94 प्रतिशत दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें…

पंजाब: फिरोजपुर में सीमा के निकट बीएसएफ ने गिराया ड्रोन

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).