आंध्र प्रदेश: कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने किया नाइट कर्फ्यू का ऐलान

अमरावती।आंध्र प्रदेश सरकार ने बीते कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए सोमवार को रात में 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया। उल्लेखनीय है कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में अचानक वृद्धि हुई है और गत पांच दिनों में करीब …

अमरावती।आंध्र प्रदेश सरकार ने बीते कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए सोमवार को रात में 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया। उल्लेखनीय है कि राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में अचानक वृद्धि हुई है और गत पांच दिनों में करीब चार हजार नए मामले आए हैं।

राजधानी अमरावती में हुई उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अन्य पाबंदियों को भी लागू करें और सुनिश्चित करें कि लोग कड़ाई से कोविड अनुकूल व्यवहार का अनुपालन करें ताकि संक्रमण को नियंत्रित किया जा सके।

सरकार ने अब से बाहर होने वाले कार्यक्रमों के लिए अधिकतम 200 लोगों के और बंद स्थान पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए अधिकतम 100 लोगों के ही जमा होने की अनुमति देने का फैसला किया है। इसी प्रकार अब से सिनेमाघर और सभागारों में दर्शक एक सीट छोड़कर बैठेंगे। सभी प्रार्थना स्थलों पर सामाजिक दूरी का अनुपालन करने का निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा, ”सुनिश्चित करें कि लोग आवश्यक रूप से मास्क लगाएं, अगर ऐसा नहीं करते तो उन पर जुर्माना लगाया जाए। दुकान और व्यापारिक प्रतिष्ठान कड़ाई से सभी कोविड्19 पाबंदियों का अनुपालन करें।” मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी 175 विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक कोविड-19 मरीज देखभाल केंद्र स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि 104 आपात कॉल केंद्र को भी मजबूत किया जाए ताकि चिकित्सा मदद मांगने के कॉल पर तुरंत जवाब दिया जा सके।

इसे भी पढ़ें-

दिल्ली में कोरोना का कहर जारी, एसीपी समेत पुलिस के 300 से अधिक कर्मी वायरस से संक्रमित

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).