आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस की तेज रफ्तार, पिछले 24 घंटों में 14,440 नए मामले आए सामने

अमरावती। आंध्र प्रदेश में रविवार सुबह नौ बजे तक 24 घंटे की अवधि में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,440 नए मामले सामने आए, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 21,80,634 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है। इतनी अधिक संख्या में सामने …

अमरावती। आंध्र प्रदेश में रविवार सुबह नौ बजे तक 24 घंटे की अवधि में कोरोना वायरस संक्रमण के 14,440 नए मामले सामने आए, जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 21,80,634 हो गयी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है। इतनी अधिक संख्या में सामने आए नये मामलों ने पिछले साल अप्रैल-मई में महामारी की दूसरी लहर के चरम पर रहने के दिनों की यादें ताजा कर दी हैं।

बुलेटिन में कहा गया है कि नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ कर 83,610 हो गयी। इसमें कहा गया है कि दैनिक संक्रमण दर करीब 32 प्रतिशत है। ताजा बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में 3,969 संक्रमित लोग ठीक हो गए हैं। इसके साथ ही, राज्य में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या बढ़ कर 20,82,482 हो गयी। इसमें कहा गया है कि संक्रमण से प्रदेश में चार और लोगों की मौत हो गयी। इसके साथ ही, राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 14,542 हो गयी।

इसे भी पढ़ें-

राजस्थान: जिस शादी में मंत्री शामिल, उसी के बारातियों को दंबगों ने जमकर पीटा

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).