विश्व में कोरोना से 13 लाख से अधिक लोगों की मौत

वाशिंगटन/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के तेजी से बढ़ रहे मामलों में के बीच विश्व में कोरोना संक्रमिताें की संख्या 5.33 करोड़ के पार पहुंच गयी है और इस महामारी से अबतक 13.10 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे विश्व में दर्ज किये गए कोरोना के कुल मामलों में …

वाशिंगटन/नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के तेजी से बढ़ रहे मामलों में के बीच विश्व में कोरोना संक्रमिताें की संख्या 5.33 करोड़ के पार पहुंच गयी है और इस महामारी से अबतक 13.10 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

पूरे विश्व में दर्ज किये गए कोरोना के कुल मामलों में से लगभग 47.40 प्रतिशत मामले अमेरिका, भारत और ब्राजील में दर्ज किये गए है। इस महामारी से संक्रमित लोगों और मृतकों की संख्या के मामले में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: अमेरिका, भारत और ब्राजील है। वहीं इस संक्रमण से तेजी से मुक्त होने वाले लोगों की संख्या के मामलों में भारत, ब्राजील और अमेरिका क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्व के 190 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 53,875,361 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और 13,10,688 लोगों की मौत हुई है। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका इस महामारी से संक्रमितों और मृतकों के मामले में यह पहले स्थान पर है और संक्रमण से मुक्त होने वाले लोगों के मामले में तीसरे स्थान पर है। अमेरिका में अब तक 10,896,870 लोग संक्रमित हुए हैं और 245,578 मरीजों की मौत हुयी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41,000 नए मामले सामने आए और संक्रमितों की संख्या करीब 88.14 लाख के पार पहुंच गयी और स्वस्थ होने वालों की संख्या 82.05 लाख से अधिक हो गयी है। इस दौरान 447 और मरीजों की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 1,29,635 हो गया।

देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में 1503 कमी आने के बाद यह संख्या घटकर 479,216 रह गयी है। ब्राजील कोरोना संक्रमितों के मामले में तीसरे स्थान पर और इससे मुक्ति पाने और मृतकों के आंकड़े में दूसरे स्थान पर है। देश में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 58.48 लाख से पार हो गयी है जबकि 165,658 काल के गाल में समा गए हैं।

फ्रांस में अब तक 19.15 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए है और 42,600 मरीजों की मौत हाे चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 18.87 लाख से ज्यादा हो गई हैं और अब तक 32,536 लोगों की मौत हो गई है। स्पेन में इस महामारी से अब तक करीब 14.58 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 40,769 लोगों की मौत हुई है।

ब्रिटेन में अभी तक करीब 13.47 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 51,858 लोगों की मौत हो चुकी है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक करीब 12.96 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 35,045 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 11.82 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 33,669 लोगों ने जान गंवाई है।

यूरोपीय देश इटली में 11.07 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 44,139 लोगों की मौत हुई है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक लगभग 9.97 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 97,624 लोगों की मौत हो चुकी है। पेरू में इस वायरस से अब तक 9.30 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 35,067 लोगों की मौत हो चुकी है।

जर्मनी में इस वायरस की चपेट में 7.85 लाख लोग आ चुके हैं तथा 12,404 लोगों की मौत हुई है। दक्षिण अफ्रीका में करीब 7.47 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 20,153 लोग काल के गाल में समा गए हैं। ईरान में इस महामारी से अबतक 7.38 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 40,582 लोगों की मौत हो गई है। पोलैंड में संक्रमण के 6.65 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 9,499 लोगों की मौत हो गई है।

चिली में कोरोना से 5.28 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 14,738 लोगों की मौत हुई है। यूक्रेन संक्रमितों के मामले में बेल्जियम से आग निकल गया है जहां संक्रमितों की संख्या 5.27 लाख से अधिक है तथा 9,604 लोगों की मौत हो चुकी है। बेल्जियम कोरोना से 5.25 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 14,106 लोगाें की मौत हो चुकी है।

इराक में संक्रमितों की संख्या 5.14 लाख से अधिक और मृतकों का आंकड़ा 11,580 तक पहुंच गया है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 4.57 लाख से अधिक हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 15,037 तक पहुंच गई है। चेक गणराज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 4.54 लाख के हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 5,926 तक पहुंच गया है।

नीदरलैंड में कोरोना से 4.43 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 8,430 लोगों की मौत हुई है। बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 4.29 लाख के करीब पहुंच गई है और 6,159 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से अब तक करीब 4.08 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 11,326 लोगों की मौत हुई है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक करीब 4.04 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,752 लोगों की मौत हो चुकी है।

सऊदी अरब में भी अब तक कोरोना से 3.52 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 5,625 लोगों की मौत हो चुकी हैं। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 3.52 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 7,092 लोगों की मौत हो चुकी है। इजरायल में इस महामारी से अब तक लगभग 3.22 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 2,716 लोगों की जान जा चुकी है।

कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 12,977, कनाडा में 10,885, बोलीविया में 8,835, रोमानिया में 8,684, मिस्र में 6,429, स्वीडन में 6,164, चीन में 4,742, ग्वाटेमाला में 3,880, पनामा में 2,856 और होंडुरास में 2,804 लोगों की मौत हो चुकी है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).