देश में लगातार कम हो रहे कोरोना के सक्रिय मामले

नई दिल्ली। देश में लगातार कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में कमी आ रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अधिक है। देश में लगातार स्वस्थ होने वाले लागों की संख्या बढ़ने से कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों …

नई दिल्ली। देश में लगातार कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में कमी आ रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अधिक है। देश में लगातार स्वस्थ होने वाले लागों की संख्या बढ़ने से कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 5,70,458 रह गई है। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की दर घटकर 6.97 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना को मात देने वालों की दर बढ़कर 91.53 प्रतिशत हो गयी है, जबकि मृत्यु दर घटकर 1.49 प्रतिशत तथा संक्रिय मामलों की दर 6.97 फीसदी हो गयी है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना के 46,963 नये मामले सामने आये। यह लगातार सातवां दिन है, जब कोविड-19 के 50 हजार के कम मामले सामने आये हैं।

इससे पहले शनिवार को 48,268, शुक्रवार को 48,648, गुरुवार को 49,881, बुधवार को 43,843, मंगलवार को 36,470 और सोमवार को 45,149 नये मामले सामने आये थे। गत 24 घंटे में 58,684 संक्रमित स्वस्थ हुए है और 470 लोगों की मृत्यु हुई है। देश में अब तक 81.84 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें से करीब 74.91 लाख लोग स्वस्थ हो चुके हैं तथा 1,22,111 लाख लोगों की मृत्यु हुयी है।

स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ने से सक्रिय मामले 12,191 घटकर 5,70,458 रह गये हैं। इस जानलेवा विषाणु से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में 1829 की कमी आने से इनकी संख्या घटकर करीब 1.24 लाख रह गयी है जबकि इस दौरान 74 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 43,911 हो गयी है। वहीं इस दौरान 7,303 लोग स्वस्थ हुए हैं, जिससे इस महामारी से निजात पाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 15.10 लाख हो गयी है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).