BJP को 2024 में हराने के लिए क्षेत्रीय पार्टीयों का समर्थन जरुरी- ममता बनर्जी

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को सभी क्षेत्रीय दलों से आह्वान किया कि वे 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पराजित करने के लिए साथ आएं। तृणमूल कांग्रेस की फिर से अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर परोक्ष …

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को सभी क्षेत्रीय दलों से आह्वान किया कि वे 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पराजित करने के लिए साथ आएं। तृणमूल कांग्रेस की फिर से अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर परोक्ष रूप से कटाक्ष किया ।

साथ ही उन्होंने कहा कि अगर वह अपने ‘अहंकार’ की वजह से पीछे बैठना चाहती है तो उनकी पार्टी (टीएमसी) को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकती। उन्होंने कहा की हम सभी पार्टियों से आग्रह करना चाहते हैं कि वे साथ आएं और 2024 में भाजपा को पराजित करें। हम चाहते हैं कि भाजपा का मुकाबला करने और उसे पराजित करने के लिए सभी दल साथ आएं। हमारा मकसद भाजपा को पराजित करने का है।

बनर्जी ने कहा कि हम पश्चिम बंगाल में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को पराजित कर सकते हैं तो हम राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को भी पराजित कर सकते हैं। तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मेघालय और चंडीगढ़ में हुए हालिया चुनावों में भाजपा की जीत में मदद की। दरअसल, मेघालय में कुछ सप्ताह पहले कांग्रेस के ज्यादातर विधायक तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए जिससे ममता बनर्जी की पार्टी मुख्य विपक्षी दल बन गई।

चंडीगढ़ के महापौर के चुनाव में कांग्रेस के पार्षदों के अनुपस्थिति रहने के बाद भाजपा ने आम आदमी पार्टी को पराजित किया। बनर्जी ने कहा की हम चाहते हैं कि जो भी भाजपा के विरोध में है, उसे एक मंच पर आना चाहिए, लेकिन अगर कोई अहंकार के चलते पीछे बैठना चाहता है तो वह हमें जिम्मेदार नहीं ठहरा सकता। अगर जरूरत पड़ी तो हम भाजपा के खिलाफ अकेले लड़ेंगे।

साथ ही बजट को लेकर कहा कि यह एक बड़ा झांसा है। इसमें आम जनता के लिए कुछ नहीं है। सिर्फ दो लोग भारत के भविष्य के साथ खेल रहे हैं। इस देश के लोग नौकरी और भोजन चाहते है। वे हीरे नहीं चाहते। बनर्जी ने आरोप लगाया कि अब तो पद्म भूषण सम्मान का राजनीतिकरण कर दिया गया है। कुछ वर्षों से राजनीति का विमर्श बदल गया है। संध्या मुखोपाध्याय जैसी दिग्गज गायिका को कैसे इस तरह से अपमानित किया जा सकता है? वह फिलहाल अस्पताल में हैं। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की अगर आप उनके खिलाफ बोलेंगे तो वे आपको धमकी देंगे और पेगासस का उपयोग करके आपका फोन टैप करवाएंगे।

यह भी पढ़ें-

बरेली: कोरोना वैक्सीन लगवाई तो शुरू हो गई उल्टियां, अगले दिन किशोरी की मौत!

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).