अगला लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री मोदी तथा केजरीवाल के बीच होगा- आम आदमी पार्टी

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में मुकाबला सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (मोदी बनाम केजरीवाल) के बीच होगा। इसीलिए भाजपा श्री केजरीवाल को किसी भी कीमत पर रोकना चाहते हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने आज यहां …

चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा है कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में मुकाबला सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (मोदी बनाम केजरीवाल) के बीच होगा। इसीलिए भाजपा श्री केजरीवाल को किसी भी कीमत पर रोकना चाहते हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि श्री केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा चिंतित हो उठी है और इसलिए मोदी सरकार केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का आप पार्टी के खिलाफ दुरुपयोग कर रही है।

अब भाजपा को स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि अगला लोकसभा चुनाव सीधे तौर पर मोदी बनाम केजरीवाल होगा। इसीलिए वह केजरीवाल को किसी भी कीमत पर रोकना चाहते हैं। श्री कंग ने सीबीआई छापे के लिए केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी मोदी और सीबीआई से नहीं डरते। देश भर के लोग श्री केजरीवाल को श्री मोदी के विकल्प के रूप में देख रहे हैं और भाजपा और श्री मोदी, श्री केजरीवाल के बढ़ते राजनीतिक कद से डरे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल ने भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने के लिए हाल ही में मेक इंडिया नंबर-1 मुहिम लॉन्च किया और श्री केजरीवाल मॉडल को दुनिया भर में पहचान मिली। यही कारण है कि मोदी सरकार ‘आप’ के स्वास्थ्य और शिक्षा मॉडल को खत्म करना चाहती है लेकिन सीबीआई और ईडी के छापे भारत को दुनिया में नंबर-वन बनाने के श्री केजरीवाल के मिशन को नहीं रोक सकते। उन्होंने इस आरोप का खंडन किया कि दिल्ली की शराब नीति में अनियमितताएं हैं। उन्होंने इसे आप सरकार को बदनाम करने के लिए भाजपा का राजनीतिक प्रचार करार दिया।

ये भी पढ़ें- सीबीआई अदालत ने अनुब्रत मंडल की जमानत याचिका खारिज की, हिरासत 24 अगस्त तक बढ़ाई

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).