हरदोई : निकाय और लोकसभा चुनाव में उतरेगी सुभासपा, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने लिया तैयारियों का जायजा

हरदोई, अमृत विचार । समाजवादी पार्टी से गठबंधन समाप्त होने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी आगामी निकाय और लोकसभा चुनावो में मजबूती से उतरना चाहती है। इसको लेकर संगठन की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने कहा कि उनकी पार्टी निकाय चुनाव हो या लोकसभा …

हरदोई, अमृत विचार । समाजवादी पार्टी से गठबंधन समाप्त होने के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी आगामी निकाय और लोकसभा चुनावो में मजबूती से उतरना चाहती है। इसको लेकर संगठन की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने कहा कि उनकी पार्टी निकाय चुनाव हो या लोकसभा का, अकेले अपने दम पर मैदान में उतरेगी। इसके लिए पार्टी ने ज़ोर-शोर से तैयारी शुरू कर दी है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने शुक्रवार को निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को ले कर गोपामऊ विधानसभा के सरगापुर मजरा अली नगर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकताओं के साथ बैठक की। जिसमे पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ-साथ सदस्यता अभियान चलाने और संगठन को कैसे और मजबूत किया जाए, इस पर चर्चा की गई।

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्देशा पर पार्टी लगातार प्रभारियों के माध्यम से पार्टी का विस्तार किए जाने का काम किया जा रहा है। आने वाले चुनाव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अधिक से अधिक लोगो को निकाय चुनाव हो या लोकसभा चुनाव,उन पर पूरे दम के साथ अपने प्रत्याशियों को लड़ाने का काम करेगी।

इस बैठक में विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव संजीव यादव,जिला अध्यक्ष धर्म सिंह अर्कवंशी, जिला प्रमुख महासचिव अजय यादव, जिला अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संजय अर्कवंशी ,प्रदेश महासचिव युवा मंच पुनीत अर्कवंशी, युवा नेता अभिषेक अर्कवंशी, राघवेन्द्र अर्कवंशी, विधान सभा अध्यक्ष,मोहित अर्कवंशी, विधान सभा उपाध्यक्ष अमरपाल अर्कवंशी, विधानसभा महासचिव पंकज कुमार अर्कवंशी, ब्लाक अध्यक्ष टड़ियावां जीएन अर्कवंशी ,जिला महासचिव सत्यवीर अर्कवंशी विधान सभा उपाध्यक्ष शैलेन्द्र अर्कवंशी,विधानसभा उपाध्यक्ष गोपामऊ आदि को पार्टी की विचारधारा से जोड़ते हुए उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई गई।

यह भी पढ़ें –CWG 2022 : पाकिस्तान के अरशद नदीम ने नीरज चोपड़ा की दोस्ती पर कहा- हम प्रतिद्वंद्वी नहीं, परिवार का हिस्सा हैं

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).