हरदोई
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Hardoi News : घर से निकलीं तीन महिलाएं, फिर नहीं लौटीं! हरदोई में बुआ-भतीजी, दुल्हन और किशोरी लापता
Published On
By Deepak Chandra Mani
हरदोई के सवायजपुर, मझिला और शाहाबाद थाना क्षेत्रों में लापता होने के तीन मामले सामने आए हैं। सवायजपुर में बुआ-भतीजी के साथ 1.90 लाख रुपये गायब होने का आरोप है। मझिला में शादी के बाद मायके में रह रही दुल्हन लापता है, जबकि शाहाबाद में 16 वर्षीय किशोरी का मोबाइल स्विच ऑफ होने के बाद उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस ने तीनों मामलों में मुकदमे दर्ज किए हैं।
Hardoi News: रास्ते में दूल्हे को चकमा देकर फरार हुई दुल्हन, 60 हजार रुपये लेकर कराई शादी
Published On
By Muskan Dixit
हरदोई में शादी कराने के नाम पर 60 हजार रुपये की ठगी का आरोप। दुल्हन रास्ते से फरार हो गई। आरोपी ने खुद को थाने का चौकीदार बताकर पीड़ित को धमकाया। कोर्ट के बाद केस दर्ज।
हरदोई के बंद घर में सड़ा शव: अकेले रह रहे अधेड़ की संदिग्ध मौत से हड़कंप, बदबू फैलने पर खुला राज
Published On
By Darakhshan Quadir Siddiqui
हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के बरौली गांव में एक बंद मकान से 50 वर्षीय नंद किशोर मौर्या का सड़ा हुआ शव मिला है। वह घर में अकेला रहता था। फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है।
हरदोई खाकी महकमे में बड़ा फेरबदल: विधान सभा चुनाव से पहले 57 एसआई समेत 9 चौकी प्रभारी रातों-रात बदले, देखें सूची
Published On
By Darakhshan Quadir Siddiqui
हरदोई में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसपी अशोक कुमार मीणा ने 57 उपनिरीक्षकों और 9 चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।
Viral Video: आरआर इंटर कॉलेज के बाहर छात्र को बेल्ट से पीटा, फिर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया वीडियो
Published On
By Darakhshan Quadir Siddiqui
हरदोई के आरआर इंटर कॉलेज के 10वीं के छात्र को आधा दर्जन युवकों ने बेल्ट से पीटा और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। सदमे में आए छात्र के पिता ने एसपी से शिकायत की है।
Hardoi News : कोहरे में काल बनी रफ्तार, टक्कर के बाद बाइक सवार दो भाइयों की मौत
Published On
By Deepak Chandra Mani
हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह कोहरे के बीच बाइक की तेज रफ्तार वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में अनुज (27) और आकाश (22) की मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग की, जिसको लेकर पुलिस से झड़प भी हुई।
Hardoi News : मिठाई कारोबारी की बेटी इशिका ने बढ़ाया हरदोई का मान, हासिल किया असिस्टेंट प्रोफेसर का मुकाम
Published On
By Deepak Chandra Mani
हरदोई के मंगली पुरवा निवासी इशिका गुप्ता का चयन सीएसएन पीजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ है। उन्होंने दूसरे प्रयास में ऑनलाइन तैयारी के जरिए यह सफलता हासिल की। इशिका ने सेंट जेवियर स्कूल हरदोई से पढ़ाई के बाद आईटी कॉलेज लखनऊ से बीकॉम और लखनऊ विश्वविद्यालय से एमकॉम किया है।
Hardoi News : संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, कुत्ते नोंच रहे थे लाश; हत्या या हादसे की जांच में जुटी पुलिस
Published On
By Deepak Chandra Mani
हरदोई के सुगवां गांव में 45 वर्षीय नंदराम का शव रामलखन के घर के दरवाजे पर खाई में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने देखा कि कुत्ते शव को नोंच रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसे और हत्या की आशंका पर जांच शुरू कर दी है।
Hardoi News : नेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से घायल बाघ गन्ने के खेत में भागा, जहानीखेड़ा क्षेत्र में दहशत
Published On
By Deepak Chandra Mani
लखीमपुर खीरी के जंगलों से निकला बाघ हरदोई के पिहानी क्षेत्र में नेशनल हाईवे पार करते समय अर्टिगा कार से टकरा गया। हादसे के बाद घायल बाघ गन्ने के खेतों में छिप गया। तीन रेंजों की वन विभाग की टीमें ड्रोन से उसकी तलाश कर रही हैं। जहानीखेड़ा क्षेत्र के कई गांवों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
Hardoi News : संडीला में खूनी वारदात से हड़कंप, ईंट से सिर कुचलकर प्लंबर की हत्या, भाई से पुलिस कर रही पूछताछ
Published On
By Deepak Chandra Mani
हरदोई के संडीला कस्बे के मोहल्ला बरौनी में प्लंबर राधेश्याम की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। वह दीपावली पर दिल्ली से घर लौटा था और घटना के समय अकेला था। पुलिस ने मृतक के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
Hardoi News: शराब ठेका सेल्समैन से लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, तीन को दौड़ाकर दबोचा
Published On
By Darakhshan Quadir Siddiqui
हरदोई के पिहानी रोड पर शराब ठेका सेल्समैन से लूट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक लुटेरे को गोली लगी, जबकि तीन अन्य को दौड़ाकर पकड़ लिया गया।
Hardoi News : बिलग्राम सीएचसी की बदहाल व्यवस्था, जांच मशीन बंद और पेयजल का भी संकट
Published On
By Deepak Chandra Mani
बिलग्राम सीएचसी की पुरानी परिसर में संचालित पैथोलॉजी लैब की बायोकेमिस्ट्री मशीन करीब एक साल से खराब है। इससे जरूरी जांच प्रभावित हो रही हैं। वहीं, पेयजल की उचित व्यवस्था न होने से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
- Pradeep Kumar
[email protected] - Ateeq Khan
[email protected] -
Ankit Yadav
[email protected]
