हरदोई खाकी महकमे में बड़ा फेरबदल: विधान सभा चुनाव से पहले 57 एसआई समेत 9 चौकी प्रभारी रातों-रात बदले, देखें सूची
गल्ला मंडी, जेल, सेमरा चौराहा, संडीला कस्बा, गौसगंज, पाली, आलमनगर और सकरौली चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
हरदोई में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसपी अशोक कुमार मीणा ने 57 उपनिरीक्षकों और 9 चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।
हरदोई, अमृत विचार: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को ले कर लॉ एंड ऑर्डर के साथ पुलिसिंग को और चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए एसपी अशोक कुमार मीणा ने 57 एसआई के साथ गल्ला मण्डी, जेल,सेमरा चौराहा,सण्डीला कस्बा,गौसगंज,पाली कस्बा,आलमनगर और सकरौली चौकी प्रभारियों की तबादला सूची जारी की है।
एसपी ने 57 उपनिरीक्षकों (SI) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है, जिसमें जिले की 9 महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों के प्रभारी भी शामिल हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल से महकमे में हड़कंप मच गया है।
किन प्रमुख चौकी प्रभारियों के हुए तबादले?
कोतवाली शहर की गल्ला मंडी चौकी के प्रभारी एसआई वासु कुमार को संडीला कस्बा चौकी की कमान सौंपी गई है, जबकि मझिला की आलमनगर चौकी प्रभारी रहे राजीव कुमार को अब गल्ला मंडी चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा:
धर्मेंद्र गिरि: सेमरा चौराहा चौकी प्रभारी से बदलकर आलमनगर चौकी प्रभारी बनाए गए हैं।
राघवेंद्र भूषण प्रताप: सवायजपुर से स्थानांतरित कर सेमरा चौराहा चौकी प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
संजीव शाक्य: संडीला कस्बा चौकी प्रभारी से हटाकर पाली कस्बा चौकी की जिम्मेदारी दी गई है।
अचल कुमार रावत: पाली कस्बा चौकी प्रभारी से कासिमपुर थाने भेजे गए हैं।
बृजेश यादव: गौसगंज चौकी प्रभारी से लोनार थाना क्षेत्र की सकरौली चौकी के प्रभारी बनाए गए हैं।
रजनीकांत पाण्डेय: सकरौली चौकी प्रभारी से अब गौसगंज चौकी के नए प्रभारी होंगे।
कुलदीप सिंह: पिहानी कोतवाली से हटाकर कोतवाली शहर की संवेदनशील जेल पुलिस चौकी के प्रभारी बनाए गए हैं।
रोहित कुमार पाण्डेय: पचदेवरा से स्थानांतरित कर आंझी पुलिस चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है।


दर्जनों अन्य SI भी इधर से उधर
चौकी प्रभारियों के अलावा एसपी ने दर्जनों अन्य उपनिरीक्षकों को भी नए थानों और चौकियों पर तैनात किया है। इनमें एसआई रामप्रसाद यादव को पचदेवरा, अशोक कुमार यादव को सुरसा से मल्लावां, मोहम्मद तौफीक को सुरसा से कासिमपुर, वीरेंद्र कुमार सोनकर को सुरसा से शाहाबाद, ओमप्रकाश यादव को बघौली से शाहाबाद, विजय कुमार को बघौली से पचदेवरा और विश्व बंधु को मझिला भेजा गया है।
इसी तरह धनश्याम बिंद को कछौना से बेनीगंज, राजेश कुमार मौर्या को अतरौली, जयप्रकाश यादव को मल्लावां से हरपालपुर, सौरभ कुमार को मल्लावां से लोनार, उमाकांत दीक्षित को माधौगंज से संडीला, काज़ी अंसार हुसैन को संडीला से सुरसा, दीप बंधु सिंह को हरियावां और बब्बन राम को अरवल की कमान सौंपी गई है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस बड़े प्रशासनिक बदलाव से मैदानी स्तर पर पुलिसिंग और अधिक प्रभावी होगी तथा जनता को त्वरित न्याय मिल सकेगा।
यह भी पढ़ें:-
UP में 5 DM बदले: 38 IAS अधिकारियों के तबादले, काशी-गाजियाबाद के नगर आयुक्त भी हटे
