तेलंगाना में आग लगने से 11 मजदूरों की मौत का दुख शब्दों में बयां नहीं हो सकता- कोविंद

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को कहा कि सिकंदराबाद में आग लगने की घटना में श्रमिकों की मौत एक ऐसी त्रासदी है, जिसका दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की। अधिकारियों ने बताया कि कबाड़ के एक गोदाम में बुधवार को तड़के …

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को कहा कि सिकंदराबाद में आग लगने की घटना में श्रमिकों की मौत एक ऐसी त्रासदी है, जिसका दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की।

अधिकारियों ने बताया कि कबाड़ के एक गोदाम में बुधवार को तड़के भीषण आग लगने से 11 लोगों की झुलसकर मौत हो गई। ये प्रवासी श्रमिक, घटना के समय सिकंदराबाद के भोईगुड़ा में गोदाम के ऊपर बने एक कमरे में सो रहे थे। सभी श्रमिक बिहार के थे।

राष्ट्रपति ने ट्वीट कर लिखा कि तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक गोदाम में आग लगने से हुई मजदूरों की मौत एक ऐसी त्रासदी है, जिसका दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

 

इसे भी पढ़ें-

पंजाब सरकार ने जारी किया एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर, होगी तुरंत कार्रवाई

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).