दिल्ली में सरकारी खेल केंद्रों को रात 10 बजे तक खुला रखने का निर्देश: सिसोदिया

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में सभी सरकारी खेल केंद्रों को रात 10 बजे तक खुला रखने का निर्देश दिया हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह निर्देश मीडिया में आयी उस खबर के बाद आया है कि त्यागराज स्टेडियम को खेल गतिविधियों के लिए समय से …

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर में सभी सरकारी खेल केंद्रों को रात 10 बजे तक खुला रखने का निर्देश दिया हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह निर्देश मीडिया में आयी उस खबर के बाद आया है कि त्यागराज स्टेडियम को खेल गतिविधियों के लिए समय से पहले बंद कर दिया जाता है ताकि भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी अपने कुत्तों को वहां घुमा सके।

खबर को टैग करते हुए सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘ऐसी खबरें हमारे संज्ञान में आयी हैं कि कुछ खेल केंद्रों को जल्दी बंद किया जा रहा है, जिससे देर रात तक खेलने की इच्छा रखने वाले खिलाड़ियों को असुविधा हो रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सभी सरकारी केंद्रों को रात 10 बजे तक खिलाड़ियों के लिए खुला रखने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें- भारत को भी आग्नेयास्त्र खरीद संबंधी कानून सख्त बनाने की आवश्यकता: चिदंबरम

 

 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).