काशीपुर में आज जनसभा को संबोधित करेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कर सकते हैं बड़ी घोषणा

रामनगर, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की आज काशीपुर में होने वाली जनसभा में रामनगर क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता उपस्थिति दर्ज कराएंगे। केजरीवाल के कुमाऊं दौरे को लेकर हर जगह कार्यकर्ता उत्साहित हैं। सोमवार को जनसभा को लेकर पीरूमदारा, मालधन और रामनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कार्यकर्ताओं को …

रामनगर, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की आज काशीपुर में होने वाली जनसभा में रामनगर क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता उपस्थिति दर्ज कराएंगे। केजरीवाल के कुमाऊं दौरे को लेकर हर जगह कार्यकर्ता उत्साहित हैं। सोमवार को जनसभा को लेकर पीरूमदारा, मालधन और रामनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत ने कहा कि जनसभा में अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड राज्य के लिए कई नई घोषणा करेंगे। घोषणा भी ऐसी जो आज तक न तो भाजपा कर पाई और न ही कांग्रेस। जो घोषणा होगी, उन पर आम आदमी की सरकार बनते ही फौरी कार्यवाही होगी, ताकि लोगों को लगेगा कि जो सरकार हमने बनाई है, वह आध्यात्मिक राजधानी से लेकर बिजली गारंटी, रोजगार, तीर्थ यात्रा जैसे काम धरातल पर कर रही है। उन्होंने कहा कि काशीपुर चलो अभियान के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं।

इस दौरान संगठन मंत्री भाष्कर जोशी, नगर अध्यक्ष नवीन नैथानी, ललित मोहन पांडे, दिनेश चंद्र, सोनी देवी, मंजू नैथानी, शबाना सैफी, हिमांशु तिवारी, निश्चय पपनै, डॉ. एसएस मनराल, कुंदन सिंह रावत, निर्मल पाठक, कलीम सैफी, मालधन से धनराज, दीनदयाल, मयंक कोहली, अनु शर्मा, नितिन कंडारी, संजय, कमल, गिरीश चंद्र, धर्मेंद्र खरतीयाल, नसीमा बेगम, जुल्फकार अली, जुबेर, आसिफ इकबाल मौजूद रहे।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).