कांग्रेस को लगा दूसरा झटका, विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी भाजपा में शामिल

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। लोधी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की मौजदूगी में पार्टी दफ्तर में सदस्यता ली। वहीं उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने लोधी का …

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। लोधी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की मौजदूगी में पार्टी दफ्तर में सदस्यता ली। वहीं उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने लोधी का इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लोधी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। लोधी को मुख्यमंत्री चौहान और प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने भाजपा का पट्टा उनके गले में डालकर सदस्यता दिलाई।

वहीं प्रोटेम स्पीकर शर्मा ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा कि लोधी ने शनिवार को सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उन्हें अपने फैसले पर पुनर्विचार का समय दिया गया था, लोधी ने रविवार को फिर अपने इस्तीफे की बात कही। उसके बाद उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया।

छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित कांग्रेस विधायक लोधी ने रविवार को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से मुलाकात की और उनके साथ मुख्यमंत्री चौहान से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).