मोदी ने बाढ़ग्रस्त असम को हरसंभव मदद का दिया भरोसा

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से राज्य में वैश्विक महामारी कोविड-19 और बाढ़ की स्थिति की पूरी जानकारी ली और उन्हें केंद्र की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। सोनोवाल ने ट्वीट कहा, “ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह फोन पर असम में बाढ़, कोविड-19 और बागजान …

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल से राज्य में वैश्विक महामारी कोविड-19 और बाढ़ की स्थिति की पूरी जानकारी ली और उन्हें केंद्र की तरफ से हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। सोनोवाल ने ट्वीट कहा, “ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह फोन पर असम में बाढ़, कोविड-19 और बागजान गैस कुएं में लगी आग के बारे में पूरी जानकारी ली।

मोदी ने स्थिति पर चिंता जताई और अपनी एकजुटता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने राज्य को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।” प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में बाढ़ जनित घटनाओं में दो और लोगों की मौत हो गई जिससे इस प्राकृतिक आपदा में मरने वाले लोगों की संख्या 107 हो गई है। इनमें से बाढ़ की वजह से 81 लोगों और भूस्खलन के कारण 26 की मौत हुई है।

राज्य के 33 जिलों में से 26 जिलों में 27.64 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण घर क्षतिग्रस्त, फसलें नष्ट और कई स्थानों पर सड़कें और पुल टूट गए। सरकार की तरफ से बताया गया कि इस बार बरसात के मौसम में कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 108 पशुओं की जान चली गई। इनमें नौ गैंडे, चार जंगली भैंसे, सात जंगली सुअर, दो बाराहसिंगा और 82 हिरण शामिल हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).