राहुल के बाद अब प्रियंका ने की सोज की रिहाई की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी पार्टी के वरिष्ठ नेता सैफुद्दीन सोज को तुरंत रिहा करने की मांग की है। प्रियंका ने कहा कि सरकार जम्मू कश्मीर में तानाशाही पर उतर आयी है और वहां लाेकतंत्र को कुचला जा रहा है तथा लोकतंत्र को …

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी पार्टी के वरिष्ठ नेता सैफुद्दीन सोज को तुरंत रिहा करने की मांग की है।

प्रियंका ने कहा कि सरकार जम्मू कश्मीर में तानाशाही पर उतर आयी है और वहां लाेकतंत्र को कुचला जा रहा है तथा लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाले नेताओं के साथ बदसलूकी की जा रही है। सरकार को नजरबंद किए गये सोज को तुरंत रिहा करना चाहिए।

उन्होंने कहा “सैफुद्दीन सोज साहब ने भारतीय लोकतंत्र की प्रक्रियाओं को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई है। उनके साथ कैदी जैसा व्यवहार करके भाजपा सरकार लोकतंत्र को कुचल रही है। जम्मू कश्मीर में एक साल से तानाशाही कायम है। मैं सरकार को याद दिलाना चाहती हूं कि भारत एक लोकतंत्रात्मक गणराज्य है।”

पिछले सप्ताह कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी उनकी रिहाई की मांग करते हुए कहा था कि जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और वहां नेताओं को नजरबंद करके रखा गया है। हालांकि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने उच्च न्यायालय में एक हलफनामा दायर कर कहा था कि सोज को न कभी हिरासत में लिया गया और न ही घर में नजरबंद कर रखा गया है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).