विश्व पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान बनकर उभरेगा अंडमान: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि देश के हर नागरिक तक आधुनिक सुविधा पहुंचाना तथा उनकी जीवन को आसान बनाना उनकी सरकार का दायित्व है और चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर तक ऑप्टिकल फाइबर सुविधा पहुंचने से लोगों को सहुलियतें तो मिलेंगी ही अंडमान निकोबार विश्व पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख स्थान भी …

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि देश के हर नागरिक तक आधुनिक सुविधा पहुंचाना तथा उनकी जीवन को आसान बनाना उनकी सरकार का दायित्व है और चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर तक ऑप्टिकल फाइबर सुविधा पहुंचने से लोगों को सहुलियतें तो मिलेंगी ही अंडमान निकोबार विश्व पर्यटन मानचित्र पर एक प्रमुख स्थान भी बनकर उभरेगा।

मोदी ने आज यहां वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर, पोर्ट ब्लेयर से लिटिल अंडमान और पोर्ट ब्लेयर से स्वराज द्वीप तक ‘सबमेरिन ऑप्टकल फाइबर केबल कनेक्टिवीटी ‘ परियोजना के राष्ट्र को लोकार्पण के मौके पर यह बात कही। उन्होंने कहा , “बेहतर नेट कनेक्टिविटी आज किसी भी टूरिस्ट डेस्टिनेशन की सबसे पहली प्राथमिकता हो गई है मुझे उम्मीद है, हमारे आज के प्रयास, इस दशक में अंडमान-निकोबार को, वहां के लोगों को, न सिर्फ नई सहूलियत देंगे बल्कि वर्ल्ड टूरिस्ट मैप में भी प्रमुख स्थान के तौर पर स्थापित करेंगे हमारा समर्पण रहा है कि देश के हर नागरिक, हर क्षेत्र की दिल्ली से और दिल से, दोनों दूरियों को पाटा जाए।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के इतिहास, वर्तमान और भविष्य के लिए महत्वपूर्ण अंडमान निकोबार जैसे स्थान को, वहां के परिश्रमी नागरिकों को आधुनिक टेलीकॉम कनेक्टिविटी देना देश का दायित्व था। उन्होंने कहा कि जितना भी आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर अंडमान निकोबार में तैयार हो रहा है, वो ‘ब्लू इकोनोमी ‘ को भी गति देगा। सरकार बंदरगाहों के क्षेत्र में ढांचागत विकास की अड़चनों को दूर करने में लगी है। उसका ध्यान समुद्र में व्यापार सुगमता को बढाने और समुद्री रास्ते से साजो सामान की आवाजाही को सरल बनाने पर है।

मोदी ने कहा, “ देश आत्मनिर्भरता के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। वैश्विक विनिर्माण के रूप में , वैश्विक आपूर्ति और वेल्यू चेन के एक अहम प्लेयर के रूप में खुद को स्थापित करने में जुटा है, तब हमारे वाटरवेज और बंदरगाह के नेटवर्क को सशक्त करना बहुत ज़रूरी है। आने वाले समय में अंडमान निकोबार, बंदरगाह के जरिये विकास के केन्द्र के रूप में विकसित होने वाला है।”

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).