‘मेरे राजनीतिक गुरु हैं सीएम योगी आदित्यनाथ’: अदिति सिंह

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना राजनीतिक गुरू बताया है। रायबरेली के सिविल लाइन चौराहे पर कमला नेहरू एजूकेशन सोसाइटी की जमीन काबिज पटरी दुकानदारों को न्यायालय के आदेश पर हटाने के लिए जिला प्रशासन के नोटिस जारी करने के बाद सदर विधायक अदिति सिंह ने …

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना राजनीतिक गुरू बताया है। रायबरेली के सिविल लाइन चौराहे पर कमला नेहरू एजूकेशन सोसाइटी की जमीन काबिज पटरी दुकानदारों को न्यायालय के आदेश पर हटाने के लिए जिला प्रशासन के नोटिस जारी करने के बाद सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा “ ये दुकाने जाे बची है, उसका पूरा श्रेय मेरे राजनीतिक गुरू और माननीय मुख्यमंत्री महाराज योगी आदित्यनाथ को जाता है जिनकी वजह से हम यह लड़ाई लड़ रहे हैं।

जिनके संज्ञान में यह मामला लाया गया तो उन्होंने कहा कि वह इसकी जांच करायेंगे और न्याय होगा। सरकार ने इन दुकानदारों को यहीं बसे रहने का आदेश देकर यह साबित कर दिया है।” उन्होने सवाल किया कि यह कमला नेहरू ट्रस्ट कब अस्तित्व में आया। ट्रस्ट ने गलत तरीके से इस जमीन को फ्री होल्ड कराया है। उच्च न्यायालय ने भी इसका संज्ञान लिया है।

फ्री होल्ड तब होता है जब उस जमीन पर कब्जा हो। जब ट्रस्ट का उस जमीन पर कब्जा नही है तो किस बात का फ्री होल्ड। मुख्यमंत्री ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया है कि अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। विधायक ने कहा “ आप लोग यह जान लें कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में किसी पर कोई अत्याचार नहीं होगा। प्रशासन ने इस मामले में गरीबों की नहीं सुनी, उनको सुनवाई के मौका तक नहीं मिला। मेरे पिता ने हमेशा गरीबों की लड़ाई लड़ी मैं उनके रास्ते पर चल रही हूं।

गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र के सदर विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने वाली अदिति सिंह समय समय पर अपनी पार्टी के खिलाफ बगावती तेवर अपनाती रही है। पिछले साल दो अक्टूबर को पार्टी व्हिप को नजरअंदाज कर उन्होंने विधानसभा के विशेष सत्र में हिस्सा लिया था जिसे लेकर पार्टी की अनुशासन समिति ने उन्हे निष्कासित कर दिया था।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).