ISRO ने शुरू की चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण की तैयारी, अब तक छह अभियानों को किया सफलता पूर्वक पूरा

चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई को अपराह्न 2.35 बजे प्रक्षेपित होने वाले चंद्रयान 3 के प्रक्षेपण की तैयारियां शुरू कर दी है। इसरो ने मंगलवार को बताया कि भारत का तीसरा चंद्र अंवेषण मिशन चंद्रयान 3 एलवीएम3 लॉन्चर के चौथी प्रक्रिया मिशन (एम4) के तहत प्रक्षेपित होने के लिए तैयार है।

एलवीएम3 इसरो का भारी वाहन है और इसने लगतार छह अभियान को सफलता पूर्वक पूरा किया है। इसरो के मुताबिक एलवीएम3 की चौथी प्रक्रिया फ्लाइट चंद्रयान 3 अंतरिक्ष यान को जियो ट्रांफर ऑर्बिट में भेजेगी।

इसरो चंद्रयान 3 को प्रक्षेपित करने के लिए सबसे भारी रॉकेट लॉन्च मिशन एमके-3 (एलवीएम3-एम4) का उपयोग करेगा, जो 170 गुणा 36500 किलोमीटर के एकीकृत मॉडल एलिप्टिक पार्किग ऑर्बिट (ईपीओ) का स्थान लेगा। तैंतालीस दशमलव पांच मीटर ऊंचा यह रॉकेट 642 टन वजन के साथ सेकेंड लॉन्च पैड पर उतरेगा।

चंद्रयान के प्रक्षेपण की उल्टी गिनती प्रक्षेपण प्राधिकरण बोर्ड (लैब) से अनुमति मिलने के बाद गुरुवार को शुरू होने की उम्मीद है।

ये भी पढे़ं- खड़गे और राहुल गांधी ने कहा- भाजपा ने जनादेश का अपमान करके महाराष्ट्र के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई है

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).