बिहार: बैकुंठपुर से चुनाव लड़ेंगे साधु यादव, पार्टी 40 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधानमंडल दल की नेता राबड़ी देवी के भाई अनिरुद्ध प्रसाद उर्फ साधु यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव में बैकुंठपुर से दांव आजमाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी गरीब जनता दल सेक्यूलर 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। पूर्व सांसद साधु यादव ने शनिवार को बताया …

पटना। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधानमंडल दल की नेता राबड़ी देवी के भाई अनिरुद्ध प्रसाद उर्फ साधु यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव में बैकुंठपुर से दांव आजमाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी गरीब जनता दल सेक्यूलर 40 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।

पूर्व सांसद साधु यादव ने शनिवार को बताया कि इस बार वह गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर से विधान सभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी गरीब जनता दल सेक्यूलर बिहार की 243 में से 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

साधु यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन और उनके राजद छोड़ने के लिए विधायक एवं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के ज्येष्ठ पुत्र तेजप्रताप यादव के बयान को जिम्मेवार बताए जाने पर कहा कि रघुवंश प्रसाद सिंह का राजद अध्यक्ष के बच्चों के साथ पितृवत स्नेह था। उन्होंने इन बच्चों को अपनी गोद मे खेलाया है। इसलिए वह तेजप्रताप के बयान से आहत नहीं थे।

पूर्व सांसद ने कहा कि उन्हें रघुवंश प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन में काम करने का लंबा अनुभव है। वह उन्हें काफी अच्छी तरह से जानते थे। उन्होंने कहा कि दरअसल रघुवंश प्रसाद सिंह महनार से रामा सिंह की पत्नी को उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर दुखी थे। उन्होंने हमेशा जिनका विरोध किया उसे राजद के द्वारा तरजीह दिया जाना उन्हें आहत कर गया।

उल्लेखनीय है कि साधु यादव ने इससे पूर्व 2019 में महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा। वर्ष 2004 में श्री यादव ने राजद प्रत्याशी के रूप में गोपालगंज लोकसभा सीट को जीत हासिल की थी। लेकिन, 2009 में उन्हें राजद ने टिकट नहीं दिया, जिसके बाद उनके रिश्तों में खटास आ गई।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).