बिहार: भाजपा ने जारी किया चुनावी गीत ‘मोदी जी की लहर’

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को ‘ई कमल’ वेबसाइट लांच की और प्रचार गीत ‘मोदी लहर’ जारी किया। भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल और …

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को ‘ई कमल’ वेबसाइट लांच की और प्रचार गीत ‘मोदी लहर’ जारी किया।

भाजपा के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल और दिल्ली के पूर्व भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने ‘ई कमल’ वेबसाइट लांच किया। इस मौके पर करीब साढ़े चार मिनट का ‘मोदी जी की लहर’ चुनावी गाना भी जारी किया गया। इस गाने में भोजपुरी अभिनेता और भाजपा नेता दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने आवाज दी है और अभिनय किया है।

इस गाने के जरिए बिहार में एक बार फिर मोदी लहर की बात कही गई है तथा बिहार में हो रहे बदलाव को दिखाने की कोशिश की गई है। गाने के जरिए विपक्ष पर निशाना भी साधा गया है। गाने के जरिए भाजपा ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद ‘घोटाला करने वालों को बंटाधार’ हुआ है।

भूपेंद्र यादव ने इस मौके पर कहा, “एक तरफ हमारा विकास वाला संकल्पित गठबंधन है, जबकि दूसरी तरफ राजद, कांग्रेस और वामदलों का अपवित्र गठबंधन है। उन्होंने कहा कि अपवित्र गठबंधन कभी बिहार का विकास नहीं कर सकते। 15 सालों में भाजपा और जदयू के गठबंधन के कारण बिहार में शांति है।”

गीत की डिजिटल लांचिंग के मौके को खास बताते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि इस गीत से हर कोई विश्वास कर सकता है कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। उन्होंने कहा कि इस गीत में भाजपा और राजग का बिहार को आगे बढ़ाने का संकल्प है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).