मध्यप्रदेश: मां को डायन समझ बेटे ने की हत्या

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर थाना के करौली ग्राम में एक वृद्धा की हत्या करने के आरोप में उसके पुत्र को सोमवार हिरासत में ले लिया गया। महेश्वर के थाना प्रभारी पुष्पकरण मुवैल ने बताया कि करौली ग्राम में रविवार रात को 70 वर्षीय कलाबाई की हत्या करने के आरोप में उसके 45 …

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर थाना के करौली ग्राम में एक वृद्धा की हत्या करने के आरोप में उसके पुत्र को सोमवार हिरासत में ले लिया गया। महेश्वर के थाना प्रभारी पुष्पकरण मुवैल ने बताया कि करौली ग्राम में रविवार रात को 70 वर्षीय कलाबाई की हत्या करने के आरोप में उसके 45 वर्षीय पुत्र नारायण सुतार को आज हिरासत में ले लिया गया है।

नारायण ने पूछताछ में बताया कि उसे आशंका थी कि यदि कल रात्रि वह अपनी मां को नहीं मारता तो वह उसकी हत्या कर देती। इसलिए उसने चाकू से वार कर कला बाई की हत्या कर दी। निरीक्षक मुवैल ने बताया कि उसे अपने कृत्य पर कोई पश्चाताप नहीं है और वह एक साइको किलर जैसा प्रतीत होता है।

उन्होंने बताया कि एक पखवाड़े पूर्व नारायण से विवाद कर उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी। नारायण को लगता था कि कलाबाई डायन है और उसकी वजह से उसके कोई काम संपादित नहीं होते हैं और वह कभी भी उसकी हत्या कर सकती है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).