भारतीय नौसेना ने किया ‘स्कॉर्पीन’ श्रेणी की पांचवी पनडुब्बी का जलावतरण

मुंबई। भारतीय नौसेना ने स्कॉर्पीन श्रेणी की पांचवी पनडुब्बी ‘वजीर’ का मुंबई स्थित मझगांव गोदी में जलावतरण किया। रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाइक ने वीडियो कंफ्रेंस के जरिये पनडुब्बी का जलावतरण किया। ‘वजीर’ पनडुब्बी भारत में बन रहीं छह कालवेरी श्रेणी की पनडुब्बियों का हिस्सा है। इस पनडुब्बी को फ्रांसीसी समुद्री रक्षा और ऊर्जा कंपनी डीसीएनएस …

मुंबई। भारतीय नौसेना ने स्कॉर्पीन श्रेणी की पांचवी पनडुब्बी ‘वजीर’ का मुंबई स्थित मझगांव गोदी में जलावतरण किया। रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाइक ने वीडियो कंफ्रेंस के जरिये पनडुब्बी का जलावतरण किया।

‘वजीर’ पनडुब्बी भारत में बन रहीं छह कालवेरी श्रेणी की पनडुब्बियों का हिस्सा है। इस पनडुब्बी को फ्रांसीसी समुद्री रक्षा और ऊर्जा कंपनी डीसीएनएस ने डिजाइन किया है और भारतीय नौसेना की परियोजना-75 के तहत इनका निर्माण हो रहा है।

आईएनएस कालवेरी स्कॉर्पीन श्रेणी की पहली पनडुब्बी थी जिसका जलावतरण 2017 में किया गया था और इसके बाद खंडेरी, करंज और वेला पनडुब्बी का जलावतरण किया गया। अधिकारी ने बताया कि ये पनडुब्बियां सतह पर, पनडुब्बी रोधी युद्ध में कारगर होने के साथ खुफिया जानकारी जुटाने, समुद्र में बारूदी सुरंग बिछाने और इलाके में निगरानी करने में भी सक्षम हैं।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).