मुंबई में छापेमारी के दौरान एनसीबी अधिकारियों पर हमला, तीन गिरफ्तार

मुंबई। उपनगरीय गोरेगांव में मादक पदार्थ तस्करों के यहां छापेमारी के दौरान स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों की एक टीम पर 50 लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर दिया, जिसमें दो अधिकारी घायल हो गये। एनसीबी के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार की …

मुंबई। उपनगरीय गोरेगांव में मादक पदार्थ तस्करों के यहां छापेमारी के दौरान स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के अधिकारियों की एक टीम पर 50 लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर दिया, जिसमें दो अधिकारी घायल हो गये। एनसीबी के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार की शाम हुई इस घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े और पुलिस अधीक्षक विश्व विजय सिंह समेत पांच सदस्यीय एक टीम छापेमारी के लिए गई थी।

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की एक टीम जैसे ही गोरेगांव में भगत सिंह नगर क्षेत्र में पहुंची तो महिलाओं समेत लगभग 50 लोग वहां एकत्र हुए और इसके बाद हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भीड़ को एनसीबी अधिकारियों पर हमला करने के लिए अन्य को उकसा रहे थे और उन्हें अपहरणकर्ता बता रहे थे। वानखेड़े ने हमला कर रही भीड़ को रोकने का प्रयास किया और स्थानीय पुलिस को सूचित किया।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना में एनसीबी टीम के दो सदस्य घायल हो गये। इसके बाद एनसीबी टीम के सदस्यों के साथ स्थानीय पुलिस ने तीन हमलावरों को पकड़ लिया और उन्हें गोरेगांव पुलिस थाने ले गई। गिरफ्तार तीन आरोपियों की पहचान यूसुफ शेख, उनके पिता अमीन शेख, और एक विपुल आग्रे के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच चल रही है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).