भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ी:हिंसक झड़प को देखते हुए सेना की तैनाती और बढ़ाया गया सर्विलांस

लखनऊ, अमृत विचार। नेपाल के मौजूदा हालात को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सशस्त्र सीमा बल ने सीमा पर अतिरिक्त टुकड़ियों और सर्विलांस की तैनाती की है। भारत-नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा एसएसबी के जिम्मे है और हालात को देखते हुए निगरानी और भी सख्त कर दी गई है। इस बीच इंटीलिजेंस भी वहां की स्थितियों की टोह ले रहा है। 

दरअसल, खुफिया एजेंसियों को इनपुट है कि नेपाल में ताजा उग्र आंदोलन के आयोजक सोशल मीडिया का उपयोग रूट और सुरक्षा संबंधी जानकारी साझा करने के लिए कर रहे हैं ऐसे में भारत में भी सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की निगरानी तेज कर दी गई है, किसी भी तरह की अफवाह पर तत्काल अंकुश लगाने के निर्देश हैं। नेपाल के हालातों के मद्देनजर भारत ने सावधानी बरतते हुए अपनी सीमा सुरक्षा और चौकसी को और मज़बूत कर दिया है।

 

ये भी पढ़े : 

नेपाल में भड़की हिंसा को देखते हुए भारत ने की अपील, अपने नागरिकों को जारी की एडवाइजरी

About The Author: Anjali Singh

अंजलि सिंह वर्ष 2022 से मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने Modern Girls College of Professional Studies से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है. वर्तमान में वह AmritVichar.com में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह देश-विदेश, उत्तर प्रदेश, धर्म, मनोरंजन और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करती हैं.
इससे पहले उन्होंने वर्ष 2022 में तरुण मित्र में वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कॉपी एडिटर के रूप में काम किया. वर्ष 2023 में Digital Anamark में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह से जुड़े कंटेंट और सोशल मीडिया मैनेजमेंट का काम किया. उन्हें डिजिटल मीडिया में कंटेंट लेखन और सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने का अनुभव है.