अंतरिक्ष यात्री सुभांशु शुक्ला अशोक चक्र, तीन जांबाज कीर्ति चक्र और 13 शौर्य चक्र से सम्मानित

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय नागरिक वायु सेना के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन सुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र, सेना के तीन रणबांकुरों को कीर्ति चक्र और 13 को शौर्य चक्र से सम्मानित करने की घोषणा की गयी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को यहां सशस्त्र बलों के कुल 70 जांबाजों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने की मंजूरी दी। इनमें छह रणबांकुरों को ये पुरस्कार मरणोपरांत दिये जा रहे हैं।

राष्ट्रपति ने 44 वीर सैनिकों को सेना पदक (वीरता) जिनमें पांच को यह पुरस्कार मरणोपरांत मिल रहा है , छह को नौसेना पदक (वीरता) और दो को वायु सेना पदक (वीरता) तथा एक को बार टू सेना पदक (वीरता) से सम्मानित करने की घोषणा की। कीर्ति चक्र से सम्मानित किये जाने वाले जांबाजों में सेना के मेजर अरशदीप सिंह 1 असम राइफल्स , सेना के नायब सूबेदार डोलेश्वर सुब्बा, 2 पैरा और वायु सेना के पायलट ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर शामिल हैं। इनमें समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाने के अभियान पर निकली नौसेना की दो महिला अधिकारी भी शामिल हैं।

शौर्य चक्र पाने वालों में सेना की 21 पैरा के लेफ्टिनेंट कर्नल घाटगे आदित्य श्रीकुमार, सेना के मेजर अंशुल बलटू- 32 असम राइफल्स, सेना की 5 पैरा के मेजर शिवकांत यादव, सेना की 42 आर आर के मेजर विवेक, सेना की 11 पैरा के मेजर लैशांगथेम दीपक सिंह, सेना की 6 पैरा के कैप्टन योगेंद्र सिंह ठाकुर, सेना के सूबेदार पी. एच. मोसेस 1 असम राइफल्स, सेना की 4 आर आर के लांस दफादार बलदेव चंद (मरणोपरांत) , सेना के राइफलमैन मैंगलम सांग वैफेई 3 असम राइफल्स, सेना के राइफलमैन धुर्बा ज्योति दत्ता 33 असम राइफल्स, नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के , नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए और सहायक कमांडेंट विपिन विल्सन (गृह मंत्रालय) शामिल हैं। 

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).