मुंबई। दिल्ली के विज्ञान भवन में 67वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स सेरेमनी का आयोजन हुआ। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू विनर्स को अवॉर्ड दे रहे हैं। बता दें, रजनीकांत को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया है।
https://twitter.com/PIB_India/status/1452533992566132745?ref_src=twsrc%5Etfw
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को ‘मणिकर्णिका’ और फिल्म ‘पंगा’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। एक्ट्रेस को चौथी बार नैशनल अवॉर्ड मिला है।
https://twitter.com/PIB_India/status/1452530835991588872?ref_src=twsrc%5Etfw
सिंगर बी प्राक को ‘केसरी’ के गाने ‘तेरी मिट्टी’ के लिए बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड दिया गया है।
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी को फिल्म ‘भोंसले’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। इसके साथ ही साउथ एक्टर धनुष को भी उनकी फिल्म ‘असुरन’ में शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड दिया गया है