अरविंद केजरीवाल व उनके अभिभावकों को लगी कोविशिल्ड की पहली खुराक

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके माता-पिता ने सरकारी लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में गुरुवार को कोविड-19 से बचाव के लिए कोविशिल्ड की पहली खुराक ली। कोविशिल्ड टीके की खुराक पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल के पिता गोविंद राम केजरीवाल और माता गीता देवी को दी गई। इसके बाद अरविंद केजरीवाल को …

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके माता-पिता ने सरकारी लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में गुरुवार को कोविड-19 से बचाव के लिए कोविशिल्ड की पहली खुराक ली। कोविशिल्ड टीके की खुराक पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल के पिता गोविंद राम केजरीवाल और माता गीता देवी को दी गई। इसके बाद अरविंद केजरीवाल को टीका लगाया गया।

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज मेरे माता-पिता और मैंने टीका लगवाया। हम सभी ठीक हैं। टीके के बारे में अब कोई संदेह नहीं रहना चाहिए। मेरा अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग टीकाकरण करवाएं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यकता महसूस होने पर दिल्ली सरकार जनता के लिए और अधिक टीकाकरण केंद्र खोलेगी। देश में एक मार्च से आरंभ हुए टीकाकरण के दूसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोग तथा विभिन्न रोगों से ग्रस्त 45-59 वर्ष आयुवर्ग के लोगों को दिल्ली के 192 अस्पतालों में टीका लगाया जा रहा है।

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).