‘आम आदमी पार्टी’ लखनऊ में निकालेगी तिरंगा यात्रा

लखनऊ। प्रापर्टी व अन्य बचत योजनाओं के नाम पर आम आदमी के करोड़ों रुपये का निवेश डकारने वाली कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग को लेकर ‘आम आदमी पार्टी’ (आप) सोमवार को तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी प्रवक्ता महेन्द्र सिंह ने बताया कि आप के राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह …

लखनऊ। प्रापर्टी व अन्य बचत योजनाओं के नाम पर आम आदमी के करोड़ों रुपये का निवेश डकारने वाली कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किये जाने की मांग को लेकर ‘आम आदमी पार्टी’ (आप) सोमवार को तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी प्रवक्ता महेन्द्र सिंह ने बताया कि आप के राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में दोपहर 12:30 बजे लोहिया पार्क गोमती नगर से सेबी कार्यालय तक तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी। उन्होंने बताया कि यात्रा का मकसद उन तमाम कंपनियों की कारगुजारियों के प्रति सोई हुयी सरकार को जगाना है।

पढ़ें: कृषि कानून वापसी के बाद भाजपा नेताओं की विरोधाभासी बयानबाजी रोकें पीएम मोदी: मायावती

जिसमें गरीब, मध्यम वर्ग और किसानों की खून पसीने की कमाई को उन निवेशकों ने प्रापर्टी दिलवाने और अन्य बचत योजनाओं में निवेश करने के नाम पर हजम कर लिया है। यात्रा के बाद संजय सिंह पार्टी के प्रदेश दफ्तर में एक प्रेस कांफ्रेंस को भी संबोधित करेंगे।

मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर पीएम मोदी और सीएम योगी ने दी बधाई

मुलायम सिंह यादव के 83वें जन्मदिन पर पीएम मोदी और सीएम योगी सहित विभिन्न नेताओं ने और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनायें दीं। मोदी ने ट्वीट कर अपने शुभकामना संदेश में कहा, “उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। देश की राजनीति में उन्होंने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। इस बीच लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय पर यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुलायम के जन्मदिन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बीच सुलह के आसार हैं।

यह भी पढ़ें:  किसान महापंचायत में होगा आगे की रणनीति का फैसला: राकेश टिकैत

About The Author: Amrit Vichar

Amrit Vichar (अमृत विचार) is one of leading hindi News Portal in Uttar Pradesh and Uttarakhand. Amrit Vichar brings you the latest and breaking news in Hindi from India and all over the world. We are in touch with our readers through various activities – Breaking News, Photo Gallery, YouTube Channel and Social Media. Our readers can read the e-version of our Daily Newspaper and weekly Magazine through an e-paper platform epaper.amritvichar.com. Recently Amrit Vichar is publishing from Bareilly, Lucknow, Moradabad and Haldwani (Kumaun).